पति राघव संग थाईलैंड में शादी अटेंड करने पहुंची परिणीति चोपड़ा, बैंकॉक में बिताए फुर्सत के पल, शेयर की तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Mar, 2026 01:56 PM

parineeti chopra arrives in thailand with husband raghav to attend a wedding

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बेटे के जन्म के बाद उसकी परवरिश और अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही हैं। उन्हें अक्सर बेटे नीर और पति राघव चड्ढा संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। वहीं, हाल ही में परिणीति अपने पति संग थाईलैंड में एक पारिवारिक...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बेटे के जन्म के बाद उसकी परवरिश और अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही हैं। उन्हें अक्सर बेटे नीर और पति राघव चड्ढा संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। वहीं, हाल ही में परिणीति अपने पति संग थाईलैंड में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने पहुंची। इस दौरान उन्होंने सिर्फ शादी के कार्यक्रमों का हिस्सा लिया, बल्कि बैंकॉक में कुछ फुर्सत के पल भी बिताए। कपल की इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

थाईलैंड ट्रिप की झलकियां शेयर कीं

परिणीति चोपड़ा ने अपनी छुट्टियों और शादी समारोह की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

एक तस्वीर में परिणीति और राघव रंग-बिरंगे बैकग्राउंड के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों का स्टाइलिश अंदाज भी देखने लायक है।

 

PunjabKesari


परिणीति द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक खास फोटो भी है, जिसमें वह राघव चड्ढा और उनकी मां के साथ नजर आ रही हैं। इससे साफ है कि इस यात्रा के दौरान कपल ने परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताया।

PunjabKesari

 

कपल ने घूमने-फिरने के साथ वहां के खाने का भी आनंद लिया और फिर शादी के कार्यक्रमों में शामिल हुए।

 

 

राघव चड्ढा ने भी शेयर की तस्वीरें

परिणीति के बाद राघव चड्ढा ने भी अपनी इस यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि परिणीति ने पहले तस्वीरें पोस्ट कर दी थीं, लेकिन उनके फोन में कुछ और अच्छी तस्वीरें थीं, इसलिए वह दूसरा हिस्सा शेयर कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

राघव द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में कपल कभी वेस्टर्न आउटफिट में तो कभी पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहा है। हर तस्वीर में दोनों का स्टाइल और केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
 
बता दें, परिणीति और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस होटल में शादी रचाई थी। इस शादी में मनोरंजन जगत और राजनेताओं के साथ-साथ करीबी दोस्त और परिवार के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। वहीं, शादी के 2 साल बाद परिणीति ने 19 अक्टूबर, 2025 को बेटे को दिया था, जो अब करीब 
5 महीने का हो गया है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!