करण जौहर की मां हीरू की अचानक बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अंबानी अस्पताल में भर्ती

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Dec, 2024 10:09 AM

karan johar mother hiroo admitted to ambani hospital after health deteriorated

फिल्ममेकर करण जौहर इस वक्त थोड़ा टेंशन में हैं। शनिवार को करण की मां के बीमार होने की खबर सामने आई, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हीरू जौहर को मुंबई के अंबानी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भर्ती करवाया गया है।

मुंबई. फिल्ममेकर करण जौहर इस वक्त थोड़ा टेंशन में हैं। शनिवार को करण की मां के बीमार होने की खबर सामने आई, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हीरू जौहर को मुंबई के अंबानी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भर्ती करवाया गया है। 

 

सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मनीष मल्होत्रा को करण की मां से मिलते हुए जाता देखा जा सकता है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि करण जौहर और उनके अच्छे दोस्त मनीष मल्होत्रा को हीरू जौहर से मिलते जाते हुए अंबानी अस्पताल में देखा गया है। 

 


मनीष मल्होत्रा को करण जौहर का करीबी दोस्त माना जाता है। करण की मां की तबीयत खराब होने पर उनके दोस्त मनीष अस्पताल में पहुंचे। शनिवार की शाम करण जौहर और मनीष मल्होत्रा की कारों को अंबानी अस्पताल के अंदर जाते हुए देखा गया।

बता दें, करण जौहर अक्सर अपनी मां हीरू जौहर का हेल्थ अपडेट शेयर करते रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कोई ज्यादा चिंता की बात नहींं है। 

PunjabKesari


  
साल 2021 में करण जौहर ने अपनी मां का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां की दो बड़ी सर्जरी हुई थी। उन्होंने हीरू जौहर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हिम्मत के साथ सामना करने के लिए सुपरहीरो बताया था। पोस्ट में करण ने लिखा था- मेरी मां सुपरहीरो हैं और लॉकडाउन में उन्हें दो बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा है।' 

वर्कफ्रंट पर, करण जौहर ने साल 2023 की सफल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए निर्देशन में वापसी की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले कई फिल्में बनाई, जिसमें योद्धा और जिगरा जैसी फिल्में भी शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!