सच में शादी करने वाले हैं थलापति विजय और तृष? एक्ट्रेस की मां के एक ‘क्लिक’ ने बढ़ाई अटकलें

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Mar, 2026 04:36 PM

thalapathy trisha really getting married a single  click  fuels speculation

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। हाल के दिनों में इन अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया है। खास तौर पर तब से जब विजय की पत्नी संगीता के साथ उनके वैवाहिक संबंधों को लेकर खबरें सामने आईं।...

मुंबई. साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। हाल के दिनों में इन अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया है। खास तौर पर तब से जब विजय की पत्नी संगीता के साथ उनके वैवाहिक संबंधों को लेकर खबरें सामने आईं। इसी बीच एक नई सोशल मीडिया गतिविधि ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। 

 

दरअसल, तृषा कृष्णन की मां उमा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक वायरल रील को लाइक किया, जिसमें दावा किया गया था कि विजय और तृषा भविष्य में शादी कर सकते हैं।

PunjabKesari

 

वायरल रील से बढ़ीं अटकलें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस रील में एक फैन ने अपनी थ्योरी के आधार पर यह दावा किया कि विजय और तृषा जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे सकते हैं। वीडियो में यह भी कहा गया कि दोनों संभवतः तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद अपने संबंध की घोषणा कर सकते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस रील को तृषा की मां उमा कृष्णन ने लाइक कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। कुछ फैंस इसे इस रिश्ते के लिए परिवार की सहमति का संकेत मान रहे हैं।

पहले भी दिखे थे साथ

विजय और तृषा को लेकर चर्चाएं उस समय और तेज हो गई थीं, जब दोनों को एक शादी समारोह में साथ देखा गया था। उस कार्यक्रम में दोनों ने लगभग एक जैसे कलर के कपड़े पहने थे, जिससे फैंस के बीच यह चर्चा और बढ़ गई।

इसके अलावा पिछले साल विजय के जन्मदिन पर तृषा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट भी साझा किया था। उस तस्वीर में विजय एक्ट्रेस के पालतू कुत्ते के साथ नजर आए थे, जिसने भी फैंस का ध्यान खींचा था।

‘लाइक’ को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

जहां कुछ यूजर्स उमा कृष्णन के इस ‘लाइक’ को एक संकेत मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे महज एक संयोग या गलती भी बता रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी कहना है कि उमा कृष्णन पहले भी ऐसे पोस्ट को लाइक कर चुकी हैं, जिनमें विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई गई थीं।

 
हालांकि इन सभी चर्चाओं के बावजूद अब तक न तो विजय और न ही तृषा कृष्णन ने इन अफवाहों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!