'जब हम अपने वर्ल्ड टूर पर थे..अमीषा पटेल ने सलमान संग शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Mar, 2026 11:54 AM

ameesha patel shares throwback photos with salman khan

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही अब वो फिल्मों में नजर नहीं आती, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट्स से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ कुछ...

मुंबई. फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही अब वो फिल्मों में नजर नहीं आती, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट्स से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ कुछ खास थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं।

सलमान खान संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

अमीषा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह सलमान खान और अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों सितारों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है और फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास याद

इन तस्वीरों के साथ अमीषा ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- लॉस एंजिल्स, USA में मेरे जन्मदिन के जश्न की एक पुरानी याद- जब हम अपने वर्ल्ड टूर पर थे!! सलमान खान के साथ जन्मदिन का सबसे प्यारा केक काटा, और वह हमेशा की तरह बेहद प्यारे लग रहे थे।


 PunjabKesari
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

जैसे ही अमीषा ने ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस ने उन्हें हाथों-हाथ लिया। पोस्ट पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई लोग उनकी और सलमान की दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ पुराने दौर को याद करते नजर आ रहे हैं।

फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

अमीषा पटेल और सलमान खान बड़े पर्दे पर भी साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये है जलवा’ में साथ काम किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!