Edited By suman prajapati, Updated: 19 Mar, 2026 05:15 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने बर्थडे मंथ की शुरुआत खास अंदाज में की। इस मौके पर वह अपनी मां संग तिरुपति मंदिर पहुंचीं और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस आध्यात्मिक यात्रा की कई खूबसूरत तस्वीरें रवीना ने अपने सोशल मीडिया...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने बर्थडे मंथ की शुरुआत खास अंदाज में की। इस मौके पर वह अपनी मां संग तिरुपति मंदिर पहुंचीं और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस आध्यात्मिक यात्रा की कई खूबसूरत तस्वीरें रवीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी मंदिर परिसर के भव्य बैकग्राउंड के सामने पोज देती नजर आ रही है।

रवीना टंडन क्रीम और गोल्डन रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, जिसे उन्होंने ग्रीन ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

वहीं, राशा थडानी रेड और ग्रीन कॉम्बिनेशन की ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आईं, जिसमें गोल्डन बॉर्डर उनकी लुक को और आकर्षक बना रहा है।

एक फोटो में दोनों मंदिर के सामने खड़ी मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देती दिखीं, जबकि अन्य तस्वीरों में मां-बेटी अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों मां-बेटी की जोड़ी देखते ही बन रही है। उनकी सादगी और श्रद्धा की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रवीना ने कैप्शन में लिखा- ईश्वर, परिवार और दोस्त बच्चों का—खासकर राशा थडानी का—जन्मदिन का महीना तिरुपति में आशीर्वाद के साथ शुरू हुआ। फिर एक वीकेंड सूरज और बेटे के साथ। दोस्त और खूब मस्ती। और भारत की एक शानदार जीत।

रवीना टंडन के करियर की बात करें तो उन्होंने 1991 में पत्थर के फूल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने मोहरा, दिलवाले, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और जिद्दी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई।
वहीं, उनकी बेटी राशा थडानी भी धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं। उनका पहला गाना ऊई अम्मा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म अज़ाद से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके साथ अमन देवगन भी नजर आए थे।