Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 25 Mar, 2026 01:25 PM
भारत का सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टीनेशन, प्राइम वीडियो, ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल हल्के-फुल्के ड्रामा ‘मां का सम’ के वैश्विक प्रीमियर तारीख 3 अप्रैल घोषित की।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत का सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टीनेशन, प्राइम वीडियो, ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल हल्के-फुल्के ड्रामा ‘मां का सम’ के वैश्विक प्रीमियर तारीख 3 अप्रैल घोषित की। इसे निकोलस खारकोंगोर ने डायरेक्ट किया है और बबीता अशिवाल ने यूनोइया फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह दिल को छू लेने वाली सीरीज एक सिंगल माँ और उसके 19 साल के बेटे के बीच के ताजगी भरे रिश्ते को दिखाती है, जो दोस्ती, आपसी भरोसे और एक-दूसरे को सपोर्ट करने की आज़ादी पर आधारित है।
रवींदर रंधावा और सुमृत शाही द्वारा लिखी गई इस सीरीज में बहुमुखी और प्रतिभाशाली मोना सिंह, के साथ मिहिर आहूजा, अंगिरा धर, और रणवीर ब्रार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह आठ-एपिसोड की सीरीज 3 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर हिंदी में विशेष रूप से प्रीमियर होगी, और इसके साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सबटाइटल्स उपलब्ध होंगे। यह सीरीज भारत और दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में देखी जा सकेगी।
‘मां का सम’ कहानी है अगस्त्य की, जो अपने किशोरावस्था के आखिरी दौर में है और एक तेज़ दिमाग वाला गणितीय प्रतिभा का धनी लड़का है, और इसे मिहिर आहूजा ने निभाया है। अगस्त्य दुनिया को ग्राफ, नंबर और एल्गोरिद्म के नजरिए से देखता है। उसके लिए हर समस्या का एक तार्किक हल होता है, यहा तक कि अपनी सिंगल मां विनीता (जिसे मोना सिंह ने निभाया है) के लिए सही साथी ढूंढना भी।
तब आता है प्रोजेक्ट मॉम: इक्वेशन या इमोशन? लेकिन अगस्त्य की यह सावधानी से बनाई योजना जल्द ही एक मज़ेदार और दिल को छू लेने वाली यात्रा में बदल जाती है, जहां तार्किक सोच का सामना असली भावनाओं, अनपेक्षित मुलाकातों और जीवन की अनिश्चितताओं से होता है। हास्य, गर्मजोशी और गणित के साथ, ‘मां का सम’ मां-बेटे के रिश्ते को एक नई, ताज़गी भरी और गहरी दृष्टि से पेश करता है।
View this post on Instagram
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
निखिल मधोक, डायरेक्टर एंड हेड ऑफ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो, इंडिया, ने कहा, “रिश्तों पर आधारित कहानियों का हमेशा एक खास आकर्षण होता है क्योंकि ये भावनाओं और बंधनों को दिखाती हैं जो बहुत सार्वभौमिक और गहरी महसूस होती हैं।" वह आगे कहते हैं, “माँ का सम के केंद्र में माँ-बेटे का रिश्ता है, जिसे एक अनोखे अंदाज़ और भावनात्मक गहराई के साथ पेश किया गया है। यह सीरीज इस रिश्ते की कोमलता, आपसी तकरार और बिना कहे एक-दूसरे को समझने की भावना को बहुत ही ईमानदारी और अपनेपन के साथ दिखाती है। मोना और मिहिर ने अपने किरदारों में ज़बरदस्त काम किया है। हम बहुत खुश हैं कि हम इस कहानी को 3 अप्रैल से दुनिया भर में अपने दर्शकों तक पहुँचाने जा रहे हैं। ”
'मां का सम' की प्रोड्यूसर बबीता आशिवाल ने कहा, “इस सीरीज ने मुझे अपनी गर्मजोशी और रिश्तों को दिखाने के दिल से भरे अंदाज़ के कारण आकर्षित किया। मूल रूप से यह कहानी एक किशोर लड़के की है, जो गणित और डेटा के माध्यम से प्यार और बड़े होने की समझ बनाने की कोशिश कर रहा है। यह एक ऐसी कहानी है जिससे आप तुरंत जुड़ाव महसूस करते हैं, जिसमें हास्य और छोटे-छोटे सबक हैं जो हम सभी ज़िंदगी को समझने की कोशिश में सीखते हैं। प्राइम वीडियो हमेशा से काम करने के लिए एक बेहतरीन पार्टनर रहा है। माँ का सम एक पूरी तरह से परिवार के लिए देखने लायक सीरीज है, यह युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक, सभी का मनोरंजन करने का वादा करती है। मैं 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर माँ का सम के विशेष प्रीमियर का इंतजार कर रही हूं।”