Edited By suman prajapati, Updated: 17 Mar, 2026 06:26 PM

कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ जबरदस्त विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने के लिरिक्स पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक से लेकर हाई कोर्ट के वकील तक ने इस गाने पर आपित्त जताते...
मुंबई. कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ जबरदस्त विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने के लिरिक्स पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक से लेकर हाई कोर्ट के वकील तक ने इस गाने पर आपित्त जताते हुए बैन की मांग की है। बढ़ते विवाद के बीच अब इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। वहीं, एक्टर सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की पुष्टि उनके पारिवारिक सूत्र ने भी की है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
यह शर्मनाक है..ऑस्कर 2026 में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र सम्मानित नहीं किए जाने पर बिफरीं हेमा मालिनी
15 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 आयोजित किए गए, जिसमें पिछले एक साल में गुजर चुके महान सितारों को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि, इस सेगमेंट में पिछले साल दुनिया को अलविदा कह चुके बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। जबकि ऑस्कर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सूची में उनका नाम शामिल था। ऐसे में लाइव टीवी टेलीकास्ट के दौरान धर्मेंद्र का नाम न देखकर उनके फैंस को काफी बुरा लगा। वहीं, अब हाल ही दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी उन्हें अनदेखा करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उनकी बेटी ईशा देओल ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
ग्लिसरीन लगाकर रोना आसान, लेकिन किसी को हंसाना मुश्किल..अवॉर्ड इवेंट में कॉमेडी एक्टर्स को नहीं पूछे जाने पर अक्षय का बयान
एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हाल ही में फिल्म की प्रमोशन में जुटे अक्षय कुमार ने कॉमेडी फिल्मों और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही निर्देशक प्रियदर्शन के साथ उनकी ट्यूनिंग पर भी बात की।
बेटे के जन्म के बाद काम पर लौटीं परिणीति चोपड़ा, चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस लगाए ग्रे ड्रेस में दिखा एलिगेंट लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बनने के बाद से फिल्मों से दूर हैं और उन्हें अक्सर फैमिली के साथ एंजॉय करते देखा जाता है। इसी बीच हाल ही में इस एक्ट्रेस को बीते दिन मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट किया गया, जहां उनका बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज देखने को मिला। मां बनने के बाद परिणीति की पर्सनैलिटी में एक नया ग्लो देखने को मिला, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। उनका यह लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नोरा-संजय के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर अश्लीलता का आरोप, होगी कार्यवाही, कहा- इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे
सिंगर और रैपर बादशाह के गाने टटीरी की कंट्रोवर्सी अभी थमी नहीं थी कि हाल ही में रिलीज हुए नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने पर नया विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म केडी:द डेविल का गाना सरके चुनर तेरी सरके रिलीज हुआ है, जिसमें नोरा किलर मूव्स करती नजर आ रही है। लेकिन इस गाने के लेरिक्स पर जमकर कंट्रोवर्सी हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स गाने को बेहद अश्लील बता रहे हैं।
जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर दिनदहाड़े हमला, हुई मारपीट, टीम ने स्टेटमेंट जारी कर दिया अपडेट
देश में दिनदहाड़े मारपीट और लूटमार के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना टीवी, अखबारों और सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाए देखने को मिलती रहती है। वहीं, बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इन घटनाओं की आंच से परे नहीं हैं। हाल ही में ताजा मामला मशहूर टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर की तरफ से आया है। इस सेलिब्रेटी भाई-बहन के साथ रविवार को दिनदहाड़े मारपीट की घटना हुई, जिस पर हाल ही में एक्ट्रेस की टीम का बयान भी सामने आया है।
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर बैन की उठी मांग, HC के वकील ने MIB को भेजी शिकायत
फिल्म ‘केडी द डेविल’ का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। गाने के लिरिक्स की काफी आलोचना हो रही हैं और इस पर अश्लीलता का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, इस गाने पर आपत्ति जताते हुए हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भेजी है। उन्होंने शिकायत में फिल्म के कथित अश्लील गाने पर रोक लगाने और उसे हटाने की मांग की है।
बढ़ते विवाद के बीच यूट्यूब से गायब हुआ सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’, गााने के लिरिक्स पर लगा था अश्लीलता का आरोप
कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ जबरदस्त विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने के लिरिक्स पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक से लेकर हाई कोर्ट के वकील तक ने इस गाने पर आपित्त जताते हुए बैन की मांग की है। वहीं बढ़ते विवाद के बीच अब इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सलमान के पिता, ब्रेन हेमरेज के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे सलीम खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के परिवार को हाल ही में बड़ी राहत मिली है। दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की पुष्टि उनके पारिवारिक सूत्र ने भी की है। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के करीबियों और फैंस ने भी राहत की सांस ली है।
एक्स वाइफ किरण राव संग आमिर खान ने महाराष्ट्र सीएम से की मुलाकात, खास लक्ष्य पर हुई बातचीत
सुपरस्टार आमिर खान फिल्ममेकर किरण राव से तलाक के बाद भी अक्सर उनके साथ नजर आते हैं। अब हाल ही में इस एक्स कपल ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देशय लोगों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाना था। सुपरस्टार संग इस मुलाकात के बाद सीएम ने खास पोस्ट भी शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है।
'सरके चुनर' लिखने वाले गीतकार ने मांगी माफी, कहा- 'गाने का हर एक शब्द डायरेक्टर ने खुद लिखा'
नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर गाना ‘सरके चुनर’ अपनी रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गया। गाने के लिरिक्स को लेकर आम दर्शकों से लेकर कई सेलेब्स तक ने आपत्ति जताई। खासतौर पर इसके डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस देखने को मिली। गाने को लेकर बढ़ते विरोध के चलते आखिरकार मेकर्स को इसे सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाना पड़ा। वहीं, हाल ही में इस गाने को लेकर गीतकार रकीब आलम ने माफी मांगी है।