Edited By suman prajapati, Updated: 16 Mar, 2026 10:20 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें खूब शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस की फैमिली ने भी उनके दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मां सोनी राजदान...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें खूब शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस की फैमिली ने भी उनके दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मां सोनी राजदान ने आलिया भट्ट के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर प्यार लुटाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी आलिया भट्ट की कई गॉर्जियस तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- एक बहुत ही खास लड़की को, हमारी प्यारी बेटी को, हमारी जान को- जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। तुम सबसे ज़्यादा दरियादिल, दयालु और प्यार करने वाली इंसान हो और हमेशा से ऐसी ही रही हो।
कहते हैं कि ज़िंदगी में हमें वही मिलता है जो हम दूसरों को देते हैं। दुआ है कि तुम्हें वह सारी अच्छाई और उससे भी कहीं ज़्यादा बदले में मिले। दुआ है कि तुम अपनी गर्मजोशी और अपनी खूबसूरत रूह से हमें, और हर उस इंसान को जिसकी ज़िंदगी को तुम छूती हो, हमेशा प्रेरित करती रहो और दुआ है कि तुम्हारा अपनापन और चाहने वालों का दायरा हमेशा बढ़ता रहे। तुम्हें चाँद-तारों तक और वहाँ से वापस आने जितना प्यार करते हैं…

बेटी आलिया के लिए सोनी राजदान के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।
आलिया का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में बिजी हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।