ट्विंकल खन्ना ने एनआईएफ ग्लोबल मुंबई में छात्रों को दिया रियल वर्ल्ड डिज़ाइन का मंत्र

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 28 Mar, 2026 02:15 PM

twinkle khanna teaches real world design to students at nif global mumbai

‘प्रख्यात लेखिका, उद्यमी और इंटीरियर डिजाइन की समझ रखने वाली ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के अंधेरी स्थित एनआईएफ ग्लोबल प्लेटिनम सेंटर में आयोजित एक विशेष सत्र में युवा डिजाइनर्स से संवाद किया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ‘प्रख्यात लेखिका, उद्यमी और इंटीरियर डिजाइन की समझ रखने वाली ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के अंधेरी स्थित एनआईएफ ग्लोबल प्लेटिनम सेंटर में आयोजित एक विशेष सत्र में युवा डिजाइनर्स से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्रिएटिविटी, प्रामाणिकता और डिजाइन  पर अपने बेबाक और व्यावहारिक विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान ट्विंकल खन्ना ने कैंपस का दौरा किया और छात्रों द्वारा तैयार फैशन, इंटीरियर्स और स्पैटियल स्टोरीटेलिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स को करीब से देखा। उन्होंने छात्रों के काम की सराहना करते हुए उन्हें अपने विचारों को और निखारने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आयोजित “द डिजाइन बैंटर शो” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां छात्रों ने खुलकर डिजाइन, ट्रेंड्स और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति पर चर्चा की।

छात्रों को संबोधित करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा कि डिजाइन में रचनात्मकता के साथ उपयोगिता का संतुलन बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कला में नियम तोड़े जा सकते हैं, लेकिन डिजाइन, खासकर इंटीरियर डिजाइन, हमेशा उपयोगी होना चाहिए क्योंकि यह सीधे लोगों की जीवनशैली से जुड़ा होता है।

उन्होंने आधुनिक दौर के डिजाइन ट्रेंड्स पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि केवल सोशल मीडिया के लिए डिजाइन बनाना गलत दिशा है। उन्होंने कहा कि बिना आराम के लग्जरी का कोई अर्थ नहीं है और अच्छा डिजाइन वही है जो उपयोगकर्ता की जरूरतों को पूरा करे।

छात्रों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने प्रोफेशनल एथिक्स पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निर्णय योग्यता के आधार पर होने चाहिए, न कि व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर। स्पष्टता और ईमानदारी ही एक अच्छे डिजाइनर की पहचान होती है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा कि एआई केवल एक उपकरण है, लेकिन रचनात्मकता हमेशा इंसानी सोच से ही आती है। उन्होंने कहा कि मशीनों में आत्मा नहीं होती, इसलिए डिजाइन में मौलिकता और सच्चाई बनाए रखना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विवेक गौतम ने कहा कि ट्विंकल खन्ना का यह दौरा छात्रों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। उनके अनुभव और स्पष्ट सोच ने छात्रों को इंडस्ट्री की वास्तविक समझ दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार करना है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!