अश्लील गाने 'सरके चुनर' पर सरकार ने लगाया बैन, केंद्रीय मंत्री बोले-अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कुछ भी..

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Mar, 2026 05:59 PM

government bans obscene song sarke chunar

फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर' रिलीज के बाद से ही विवादों का सामना कर रहा है। कई सेलेब्स इस गाने की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। वहीं, यूट्यूब से भी ये गाना अब गायब है। इसी बीच केंद्र सरकार ने भी इस पर गाने पर बड़ा एक्शन लिया है और इसे पूरी...

मुंबई. फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर' रिलीज के बाद से ही विवादों का सामना कर रहा है। कई सेलेब्स इस गाने की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। वहीं, यूट्यूब से भी ये गाना अब गायब है। इसी बीच केंद्र सरकार ने भी इस पर गाने पर बड़ा एक्शन लिया है और इसे पूरी तरह बैन कर दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैषणव ने इस मुद्दे के बारे में बात करते हुए बताया कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कुछ भी नहीं परोसा जा सकता है।


दरअसल, समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने लोकसभा में इस गाने के मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माननीय अध्यक्ष महोदय को संबोधित करते हुए बताया कि गाने को पहले ही बैन किया जा चुका है।

 

अश्विनी वैषणव ने सदन में कहा कि, 'मैं पूरे सदन को कहना चाहूंगा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी है लेकिन इसे पूरी तरह से निरंकुश नहीं किया जा सकता है। इसे समाज और संस्कृति के दायरे में रहकर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए'।
 
बता दें, संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए इस गाने पर अश्लीलता के आरोप लगे थे। गाने के आपत्तिजनक और अश्लील लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए, जिसके बाद  इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया।वहीं, अब सरकार ने भी इसे पूरी तरह से बैन कर दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!