Bigg Boss 14: 'राधे मां' के नाम के जयकारे लगाते दिखे सिद्धार्थ शुक्ला, पहले ही दिन ड्यूटी को लेकर निक्की और जैस्मीन में हुई बहस
Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Oct, 2020 11:37 AM

चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 शुरू हो गया है। शो में राहुल वैद्य, एजाज खान, निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन, अभिनव कोहली, शहजाद देओल, पवित्र पुनिया रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी, जान कुमार सानू और सारा गुरपाल ने हिस्सा लिया।
मुंबई: चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 शुरू हो गया है। शो में राहुल वैद्य, एजाज खान, निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन, अभिनव कोहली, शहजाद देओल, पवित्र पुनिया रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी, जान कुमार सानू और सारा गुरपाल ने हिस्सा लिया।
वहीं शो के पहले दिन घर में राधे मां सबको आशीर्वाद देने आती है। राधे मां की एंट्री होते ही बिग बाॅस 13 के विनर और इस शो के स्पेशल गेस्ट राधे मां के नाम के जयकारे लगाते दिखते हैं।

इसके साथ ही वह राधे मां का आशीर्वाद लेते हैं। इतना ही नहीं इस शो के पहले ही दिन दर्शकों को घर में झगड़ा देखने को मिलेगा। दरअसल बिग बॉस 14 के पहले दिन बर्तन साफ करने को लेकर निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन के बीच बहस देखने को मिली।

इस वीडियो को biggboss14spy नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन के बीच बर्तन की ड्यूटी पर बहसबाजी होती है, क्योंकि निक्की बर्तन धोने से मना कर देती हैं। सभी कंटेस्टेंट के बीच घर की ड्यूटी को लेकर बात चल रही होती। इस दौरान निक्की तंबोली बर्तन धोने से मना कर देती हैं। निक्की कहती हैं कि बर्तन धोने से उनके नाखून खराब हो जाएंगे।

निक्की के इस बहाने पर जैस्मिन काफी भड़क जाती हैं। जैस्मिन निक्की से सहयोग करने को कहती हैं। वह बोलती हैं कि ऐसे नहीं चलेगा। इसके बाद एजाज खान भी निक्की को सहयोग करने को कहते हैं जिसे निक्की मना कर देती हैं। इस लड़ाई के बाद निक्की तंबोली और जैस्मीन भसीन दोनों ही रोने लगती हैं।
बता दें कि इस बार बिग बॉस 14 का भी घर अन्य सीजन की तरह अलग है। इस बार घर में स्पा, थियेटर और मॉल भी हैं। हालांकि इसका फायदा उठाने के लिए कंटेस्टेंट्स को मेहनत काफी मेहनत करनी होगी।
Related Story

कुछ ऐसा दिखता है Hema Malini का 54 साल पुराना आशियाना, बेटी Esha Deol ने दिखाया घर का एक-एक कोना,...

पैरों में गिर कर कश्मीरा ने मांगी थी माफ़ी... Sunita Ahuja ने बताया, 14 साल बाद कैसे हुआ Krushna...

Trailer: ‘नागाबंधम’ के दमदार ट्रेलर में दिखीं अघोरी, राजाओं और खजानों की झलक

'राणाबाली' में विजय देवरकोंडा और अर्नोल्ड वोस्लू की टक्कर, 16 दिन में शूट हुआ क्लाइमेक्स

शादी के बाद रोमांस खत्म हो जाता है...3 बच्चों की मां बनने के बाद Farah Khan ने बताया कैसा है पति...

गौरव को बच्चा चाहिए लेकिन मुझे नहीं- Akanksha Chamola ने Lock Upp 2 में कहा, मेरे अंदर मां बनने का...

39 की उम्र में मां बनने जा रहीं Samantha Ruth Prabhu, सबके सामने रिवील की अपनी...

एक्ट्रेस Anushka Ranjan ने बताया मां बनने के लिए सहे बहुत दर्द, 150 इंजेक्शन झेले, बहुत रोई...तब...

मां Nita Ambani के गहने पहनकर, लंदन की हाई-प्रोफाइल पार्टी में Isha Ambani ने बटोरी सुर्खियां

लगातार दूसरे हफ्ते 'राख' ने दिखाया दम, दुनियाभर में बनी प्राइम वीडियो की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश सीरीज