शेफाली जरीवाला की अस्थियां विसर्जित कर खाली हाथ लौटा परिवार, बदहवास हालत में दिखे पति और मां

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Jun, 2025 03:39 PM

family immerse shefali jariwala ashes husband mother seen in distraught

'कांटा लगा गर्ल' से रातों रात मशहूर होने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही। 27 जून की रात उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। वहीं, बीते दिन 28 जून को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके उनके फैमिली खास कर पति पराग त्यागी और...

मुंबई. 'कांटा लगा गर्ल' से रातों रात मशहूर होने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही। 27 जून की रात उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। वहीं, बीते दिन 28 जून को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके उनके फैमिली खास कर पति पराग त्यागी और उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। वहीं, आज परिवार ने शेफाली की अस्थियां विसर्जित कर दी हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है।

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग त्यागी ने अपने हाथों से बीवी शेफाली जरीवाला की अस्थियां पानी में विसर्जित की। इस दौरान फैमिली के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। अस्थि विसर्जन के बाद परिवार खाली हाथ वहां से लौट पड़ा और उनके पराग त्यागी बेबस दिखे। वहीं, शेफाली की मां भी बेहद मायूस दिखीं।

 

यह वीडियो देख हर किसी का दिल दहल रहा है और यूजर्स इस पर भावुक कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

 

इससे पहले शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में भी एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी और उनकी मां बेहद टूटे नजर आए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। एक्टर लाल जोड़े में लिपटी अपनी पत्नी को बार-बार चूमते दिखे थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!