कन्नड़ सिनेमा को बड़ा झटका! पिता के निधन के 3 साल बाद संतोष बलराज की मौत,परिवार में अब सिर्फ विधवा मां

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Aug, 2025 10:22 AM

kannada actor santhosh balaraj dies due to jaundice

साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक के बाद एक कई स्टार्स के निधन से पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। अब कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज की मौत हो गई है। उन्होंने 34 की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर अनेकल बलराज के...

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक के बाद एक कई स्टार्स के निधन से पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। अब कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज की मौत हो गई है। उन्होंने 34 की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर अनेकल बलराज के बेटे संतोष बलराज पीलिया से जूझ रहे थे। उनका इलाज कर्नाटक के एक हाॅस्पिटल में  चल रहा था और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

पीलिया के कारण संतोष बलराज कुछ दिनों से कर्नाटक के कुमारस्वामी लेआउट स्थित सागर अपोलो अस्पताल के ICU में भर्ती थे, पर उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। बताया जा रहा है कि उन पर इलाज का कोई असर नहीं पड़ रहा था। आखिरकार मंगलवार 5 अगस्त को उनकी मौत हो गई।

 

2022 में पिता की एक्सीडेंट में मौत, परिवार में बची सिर्फ विधवा मां

 

संतोष बलराज के परिवार में अब सिर्फ विधवा मां हैं। साल 2022 में 15 मई को उनके पिता अनेकल बलराज का एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया था।

PunjabKesari


संतोष बलराज के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म 'केम्पा' से एक्टिंग डेब्यू किया था पर उन्हें सफलता 2015 में आई फिल्म 'गनप्पा' से मिली। इसके बाद वह कई और फिल्मों में नजर आए। संतोष बलराज की आखिरी फिल्म 'सत्यम' थी जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। करियर में संतोष बलराज अच्छा कर रहे थे पर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।

 

संतोष बलराज से पहले अभी तक फिश वेंकट, कोटा श्रीनिवास राव, बी. सरोजा देवी और विष्णु प्रसाद जैसे एक्टर्स का निधन हो चुका है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई सदमे में है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!