सारा के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने की बड़ी डील, 3 साल के लिए किराए पर दिया अपार्टमेंट

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Apr, 2026 01:54 PM

after sara ali khan now malaika arora rent out apartment for 3 years

बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों और विज्ञापन के जरिए तो लाखों कमाते ही हैं। इसके अलावा वे प्रॉपर्टी निवेश से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपना मुंबई का एक बंगला 5 साल के लिए लीज पर दिया है। वहीं, सारा के बाद अब एक्ट्रेस...

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों और विज्ञापन के जरिए तो लाखों कमाते ही हैं। इसके अलावा वे प्रॉपर्टी निवेश से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपना मुंबई का एक बंगला 5 साल के लिए लीज पर दिया है। वहीं, सारा के बाद अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी ऐसी ही डील की है। खबरें हैं कि मलाइका ने भी अपना मुंबई का अपार्टमेंट 3 साल के लिए किराए पर दिया है।

PunjabKesari

 

 

स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने अपना मुंबई स्थित अपार्टमेंट 3 साल के लिए किराए पर दिया है। उनका यह अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट में कार्टर रोड के पास 'विदा' नामक एक बिल्डिंग में है। उन्होंने इसे 3.10 लाख के शुरुआती मंथली रेंट पर उठाया है।
 
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, उनके अपार्टमेंट का किराया 1.17 करोड़ रुपये है। किराया हर साल 5 पर्सेंट बढ़ेगा। दूसरे साल ये 3.25 लाख हो जाएगा और तीसरे साल 3.41 लाख हो जाएगा।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अपार्टमेंट अदिति राव को लीज पर दिया गया है। उन्होंने 20 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़ट जमा की है। ये डील 18 मार्च, 2026 को हुई थी। इसके लिए 30,819 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज दिए गए  है।

 

 
मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें अक्सर हर्ष मेहता के साथ देखा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस राजस्थान के आदिनाथ जैन मंदिर में हर्ष के साथ दिखी थीं। इससे पहले दोनों की एक वेलेंटाइन वीक की रोमांटिक फोटो वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के अफेयर की खबरें उड़ती रहती हैं, लेकिन इन सब खबरों पर न मलाइका और न ही हर्ष ने कोई पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!