‘Saiyaara’ के इंटेंस लवर बॉय से अब डांसिंग स्टार बनेंगे अहान पांडे

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 20 May, 2026 01:41 PM

ahaan panday will be seen doing a dance number in ali abbas zafar s film

अली अब्बास जफर Ali Abbas Zafar की अनटाइटल्ड फिल्म में पहली बार अहान को बड़े पर्दे पर फुल-ऑन डांस करते हुए दिखाया जाएगा।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अली अब्बास जफर Ali Abbas Zafar की अनटाइटल्ड फिल्म में पहली बार अहान को बड़े पर्दे पर फुल-ऑन डांस करते हुए दिखाया जाएगा। अब तक उनकी इमेज एक इंटेंस और इमोशनल लवर बॉय की रही है, खासकर (सैयारा) Saiyaara के बाद, लेकिन इस नए प्रोजेक्ट में उनका एक बिल्कुल अलग, स्टार-स्टाइल अवतार देखने को मिल सकता है।

अहान पहले ही सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियोज़ की वजह से काफी वायरल हो चुके हैं। बहन (अलाना पांडे) Alanna Panday की शादी में “I’m The Best” और (अनन्या पांडे) Ananya Panday के साथ “Saat Samundar Paar” पर उनके डांस क्लिप्स ने इंटरनेट पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। फैंस लंबे समय से उन्हें बड़े पर्दे पर गाते और डांस करते देखने की मांग कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खास डांस नंबर यूके के मैनचेस्टर Manchester में शूट किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस शूट में अहान को एक बड़े कमर्शियल हीरो की तरह प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा Aditya Chopra और अली अब्बास ज़फर उन्हें एक नए जनरेशन के एंटरटेनर स्टार के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

सूत्रों के अनुसार, गाने की कोरियोग्राफी भी बड़े स्तर पर प्लान की जा रही है और इसके लिए जल्द ही किसी बड़े कोरियोग्राफर को फाइनल किया जाएगा। मेकर्स का लक्ष्य ऐसा गाना तैयार करना है जिसके डांस स्टेप्स सोशल media पर वायरल हो जाएं।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!