Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jul, 2025 01:28 PM

बी-टाउन में ऐसी कई हसीनाएं थी जिन्होंने ग्लैमर वर्ड में बहुत नाम कमाया। कई अभिनेत्रियाँ हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती, अभिनय और प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने सब त्याग दिया। इस लिस्ट में ममता कुलकर्णी,...
मुंबई: बी-टाउन में ऐसी कई हसीनाएं थी जिन्होंने ग्लैमर वर्ड में बहुत नाम कमाया। कई अभिनेत्रियाँ हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती, अभिनय और प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने सब त्याग दिया। इस लिस्ट में ममता कुलकर्णी, इशिका तनेजा, नुपुर अलंकार, बरखा मदान और अनघा भोसले जैसे ढेरों नाम हैं। इसके अलावा एक नाम है एक्ट्रेस प्रियंका पंडित जो एक समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में चमक रही थीं मगर 2021 में हुए एक विवाद के बाद वह सब चमक-धमक से दूर हो गई।
दरअसल साल 2021 में प्रियंका पंडित MMS कांड की वजह से सुर्खियों में आई थीं। कथितरूप से इनका एक आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। अंत में ये हुआ कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़ दी हालांकि वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।

साल 2024 में एक बार फिर प्रियंका पंडित चर्चा में आईं. जब उन्होंने साध्वी बनकर हर किसी को चौंका दिया। उन्होंने अध्यात्म की ओर चलने का फैसला लिया और वह श्रीकृष्ण की भक्त बन गईं। कहा तो ये भी गया कि साध्वी बननने के बाद वह वृंदावन शिफ्ट हो गईं।

अब वृंदावन से ही एक पोस्ट सामने आया है जिसके बाद प्रियंका पंडित की शादी की खबरें चल पड़ी हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने प्राइवेट सेरेमनी में सीक्रेट शादी की है हालांकि अभी तक उनके पति की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं।

एक अकाउंट हैं हरी सेवक नाम से जहां प्रियंका के हाथों में कंगन, लंबी चोटी और वह किसी शख्स का हाथ थामे भी दिख रही है। एक तस्वीर में तो वह मांग भरे भी नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देखने के बाद ही उनकी गुपचुप शादी की चर्चा तेज हुई। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि 1 महीने, जी के भरोसे बैठे या श्रीजी ने सब संभाललिया। भक्ति मिली नाम दिया, सेवा की गुरु दिया, धामवास दिया, या जीवन संगिनी जो इस भक्ति मार्ग में मेरा सहयोग करेंगी।
बता दें कि प्रियंका पंडित ने 50 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. वह खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और रितेश पांडे के साथ भी काम कर चुकी हैं।