Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 20 Apr, 2026 05:24 PM

रामायणम् को अभी से 2026 का सबसे बड़ा सिनेमाई धमाका माना जा रहा है और पूरी दुनिया में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रामायणम् को अभी से 2026 का सबसे बड़ा सिनेमाई धमाका माना जा रहा है और पूरी दुनिया में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर बना रहे हैं। इसे दो भागों में एक ग्रैंड ग्लोबल फिल्म के तौर पर पेश किया जाएगा।
हाल ही में जो 'राम' की झलक दिखाई गई थी, उसने अपने वीएफएक्स, साउंड डिजाइन, कास्टिंग और भव्यता से सबको दंग कर दिया है। जहाँ हर किसी की नज़र इस फिल्म पर है, वहीं 'द फथियन ग्रुप एलएलसी' के फाउंडिंग पार्टनर और ग्लोबल एग्जीबिटर जॉन फथियन ने भी इस पर दांव लगाया है कि यह भारत की तरफ से दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी।
ग्लोबल एग्जीबिटर जॉन फथियन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा -
"#Ramayana पर अपडेट - क्या यह भारत की पहली ग्लोबल ब्लॉकबस्टर होगी?
जब मेरे पार्टनर्स पैट्रिक कोरकोरन, जैकी ब्रेनेमैन और मैंने 'द फथियन ग्रुप, LLC' बनाया था, तब हमें अंदाज़ा नहीं था कि हमें नमित मल्होत्रा के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जो #RamayanaMovie को दुनिया के सामने ला रहे हैं। सिनेमाकॉन 2026 से पहले, पैट्रिक और मैंने थिएट्रिकल एग्जीबिशन से जुड़े अपने कई दोस्तों को नीचे दिया गया न्योता भेजा था।
"खैर, हम अभी लास वेगास में हुए 'सिनेमाकॉन' हफ्ते से घर वापस लौटे हैं। वहां क्या हुआ? अमेरिका, कनाडा, कैरिबियन, लैटिन अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया की सभी बड़ी सिनेमा कंपनियों ने रामायणम् के डेमोंस्ट्रेशन बॉलरूम और थिएटर में प्राइवेट मीटिंग्स कीं। वहां नमित ने उन्हें फिल्म की ऐसी क्लिप्स दिखाईं जो पहले कभी नहीं देखी गई थीं, जिनमें ऐसी टेक्नोलॉजी और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल हुआ है जो अब तक कभी नहीं देखे गए। साथ ही, उन्होंने पश्चिमी सिनेमा के दिग्गजों से यह भी समझा कि उनके इलाकों में फिल्म को बेहतरीन तरीके से कैसे प्रमोट और रिलीज किया जाए। उन बातचीत का गवाह बनने के बाद, अब मैं भविष्यवाणी कर सकता हूँ कि रामायणम् (दो भागों में) भारत की पहली ऐसी फिल्म बनेगी जो पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
फिल्मों में मिलते हैं!"
https://www.linkedin.com/posts/john-fithian-974a89301_ramayana-ramayanamovie-42west-activity-7451183427174846464-C30k?utm_source=social_share_send&utm_medium=android_app&rcm=ACoAACZ3hsIBYS42uOt4TNyl3XyWT8l7YMWyrkE&utm_campaign=copy_link

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार के ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर तैयार की गई यह दो-भाग वाली महागाथा पूरी दुनिया में IMAX पर रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
यह भी पढ़ें: