'मैं तुमसे प्यार करता हूं लेकिन अगली बार..विवाद के बाद पॉडकास्ट पर वापस लौटे रणवीर इलाहाबादिया पर Ashish Chanchlani ने कसा तंज !

Edited By Smita Sharma, Updated: 31 Mar, 2025 02:47 PM

ashish react ranveer allahbadia post after india got latent controversy

रणवीर इलाहाबादिया बीते कई समय से विवादों में फंसे हुए थे। पिछले कुछ दिनों में उन्हें और उनके परिवार को काफी कुछ सहना पड़ा है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें काफी नफरत मिली थी। बड़े पैमाने पर लोग उनके शो को ब्वायकॉट करने की...

मुंबई:  रणवीर इलाहाबादिया बीते कई समय से विवादों में फंसे हुए थे। पिछले कुछ दिनों में उन्हें और उनके परिवार को काफी कुछ सहना पड़ा है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें काफी नफरत मिली थी। बड़े पैमाने पर लोग उनके शो को ब्वायकॉट करने की बात कर रहे थे।

PunjabKesari

 

वहीं अब कोर्ट से यूट्यूबर फ्री हो गए हैं और अपने काम पर वापस लौट रहे हैं।हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रणवीर ने अपनी गलती मानते हुए नई शुरुआत की बात की थी।

 

PunjabKesari

यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी इस वीडियो पर अब कमेंट किया है। दरअसल, वो भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में भी शामिल थे, क्योंकि वो भी उस शो के पैनलिस्ट थे। अब उन्होंने रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा- 'मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो कृपया मेरे पास चुटकुले मत सुनाना।' इसके बाद हाथ जोड़कर हंसने वाली इमोजी लगाई है।

 

 इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी 

ये पूरा मामला उस समय का है जब समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर इलाहबादिया गेस्ट के तौर पर आए थे। उन्होंने इस दौरान माता-पिता को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद से ये पूरा विवाद शुरू हुआ था। इसने रणवीर इलाहाबादिया की मुसीबत बढ़ा दी और उन पर एफआईआर भी हुई। रणवीर को इसके लिए ऑनलाइन माफी भी मांगनी पड़ी थी। इस विवाद में आशीष, समय रैना और अपूर्वा मखीजा भी शामिल थे जिन पर कानूनी कार्रवाई हुई थी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!