युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने धनश्री पर इस बात को लेकर कसा तंज! वायरल वीडियो से मिला इशारा

Edited By Mehak, Updated: 19 Mar, 2025 04:39 PM

yuzvendra chahal s rumored girlfriend took a dig at dhanashree

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और मशहूर रेडियो जॉकी महवश के अफेयर की चर्चाएं इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद से अलग-अलग कयास लगाए जा...

बाॅलीवुड तड़का : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और मशहूर रेडियो जॉकी महवश के अफेयर की चर्चाएं इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद से अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। अब इसी बीच RJ महवश का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस को लग रहा है कि उन्होंने अपने और चहल के रिश्ते को इशारों-इशारों में कबूल कर लिया है।

वायरल वीडियो में क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में RJ महवश रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, 'अगर तुम्हें कोई इंसान पसंद है तो उसे डेट करो, लेकिन अपने पार्टनर की किसी और से तुलना मत करो और उसे कभी कमतर महसूस मत करवाओ।' महवश के इस बयान को चहल से जोड़कर देखा जा रहा है। फैंस का मानना है कि यह बयान उनके और चहल के रिश्ते पर इशारा करता है। हालांकि, कुछ लोग इसे सिर्फ एक सामान्य रिलेशनशिप एडवाइस भी मान रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

क्या महवश ने धनश्री पर निशाना साधा?

महवश ने अपने वीडियो में आगे कहा, 'कोई एक शख्स आपके आत्मविश्वास को जीवनभर के लिए खत्म कर सकता है। इसलिए अपने पार्टनर को सोच-समझकर चुनें, जो आपको पूरी तरह अपनाए और आपको कभी कम महसूस न कराए।' इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई कि क्या महवश ने अप्रत्यक्ष रूप से धनश्री वर्मा पर तंज कसा है? कई यूजर्स का मानना है कि महवश ने इशारों-इशारों में धनश्री को निशाना बनाया है, जबकि कुछ इसे सिर्फ एक सामान्य विचार मान रहे हैं।

क्या सच में करीब आ रहे हैं चहल और महवश?

कुछ दिनों पहले चैंपियन्स ट्रॉफी के ग्रैंड फिनाले में महवश को स्टेडियम में चहल के साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, न तो चहल और न ही महवश ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरें इन अफवाहों को और हवा दे रही हैं।

चहल और धनश्री का रिश्ता खत्म?

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 2020 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती थी, लेकिन बीते कुछ समय से उनके रिश्ते में दरार की खबरें आ रही थीं। हालांकि, दोनों ने तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स से यह साफ हो रहा है कि उनका रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा।



 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!