मैटरनिटी ब्रेक के बाद जल्द काम पर लौटेंगी दीपिका पादुकोण, इस फिल्म से करेंगी वापसी!

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Mar, 2025 05:51 PM

deepika padukone will soon return to work after maternity break

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण पिछले साल सितंबर में मां बनी थीं। उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम दुआ है। बेटी के जन्म के बाद फिलहाल दीपिका  मैटरनिटी ब्रेक पर हैं और अब हाल ही में खबर सामने आई है...

मुंबई. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण पिछले साल सितंबर में मां बनी थीं। उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम दुआ है। बेटी के जन्म के बाद फिलहाल दीपिका  मैटरनिटी ब्रेक पर हैं और अब हाल ही में खबर सामने आई है कि वह जल्द ही फिल्म सेट पर वापसी कर रही हैं।

 

आखिरी बार उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था, जो दिवाली 2024 पर रिलीज़ हुई थी। हालांकि, प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लिया। सितंबर 2024 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने ‘दुआ’ रखा। तब से ही उनकी वापसी को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं। अब, उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है—दीपिका जल्द ही फिल्म सेट पर वापसी कर रही हैं।


दीपिका पादुकोण की अगली बड़ी फिल्म कल्कि 2898 ई. है, जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं। डायरेक्टर नाग अश्विन ने हाल ही में फिल्म और इसके शूटिंग शेड्यूल के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है।
 
पहले खबरें थीं कि कल्कि 2898 ई. का सीक्वल 2025 की गर्मियों में आएगा, लेकिन अब इसमें देरी हो गई है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान डायरेक्टर नाग अश्विन ने कन्फर्म किया कि सीक्वल की तैयारियां जोरों पर हैं और इसकी शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू होगी। इसका मतलब यह हुआ कि दीपिका का मैटरनिटी ब्रेक दिसंबर 2025 तक खत्म हो सकता है और वह शूटिंग के लिए लौट सकती हैं।  

 


शाहरुख के साथ 'पठान 2' में भी आएंगी नजर
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में पठान 2 की घोषणा से भी सुर्खियां बटोरीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के साथ उनकी यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जा सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!