Edited By Smita Sharma, Updated: 01 May, 2025 01:29 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय मदरहुड लाइफ एंजाॅय रही हैं। यही वजह है कि दुआ के जन्म के बाद से ही दीपिका पब्लिक प्लेस पर कम ही स्पाॅट होती हैं। ऐसे में दीपिका की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय मदरहुड लाइफ एंजाॅय रही हैं। यही वजह है कि दुआ के जन्म के बाद से ही दीपिका पब्लिक प्लेस पर कम ही स्पाॅट होती हैं। ऐसे में दीपिका की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें सामने आई हैं।
इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आ रही हैं। बेटी दुआ को घर छोड़ दीपिका पति संग डिनर डेट पर निकली। उनकी ये आउटिंग खास थी क्योंकि इस डिनर के जरिए वो इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी का स्वागत कर रहे थे।

इस खास मौके पर DeepVeer ने अपने लुक को फॉर्मल रखा था।रणवीर सिंह हमेशा की तरह ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लगे। वहीं दीपिका ने एक क्रिस्प व्हाइट शर्ट को बेज़ रंग के ब्लेज़र के साथ पहनकर अपने बॉस-बेब अवतार में चार चांद लगा दिए। अपने डिनर डेट के लिए उन्होंने वेवी हेयर ओपन लुक अपनाया।

एडम मोसेरी ने भी इंस्टा पर दीपवीर संग तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'आज शाम मुझे मुंबई में शानदार और करिश्माई पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला, और बेहद लाजवाब खाना भी खाने को मिला।'

एडम मोसेरी के इंडिया ट्रिप और दीपिका-रणवीर से हुई मुलाक़ात की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं लेकिन इतना तय है कि इंस्टाग्राम हेड की ये विज़िट लोगों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा कर रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन में साथ में नजर आए थे।