'कुछ रिश्ते जिंदगी से कहीं ज्यादा..जैकी श्रॉफ के 69वें बर्थडे पर अनिल का खास पोस्ट, राम पर लखन ने यूं उड़ेला प्यार

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Feb, 2026 02:33 PM

anil kapoor special post on jackie shroff s 69th birthday

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ का आज बर्थडे है। 1 फरवरी 2026 को बॉलीवुड के जग्गू दा अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। इसी बीच उनके सबसे करीबी दोस्त और सुपरस्टार...

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ का आज बर्थडे है। 1 फरवरी 2026 को बॉलीवुड के जग्गू दा अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। इसी बीच उनके सबसे करीबी दोस्त और सुपरस्टार अनिल कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और अपने पोस्ट से सबका दिल जीत लिया है।

अनिल कपूर ने X पर जैकी श्रॉफ के साथ बिताए पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए पांच पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- “कुछ रिश्ते एक जिंदगी से कहीं ज्यादा होते हैं… हर जन्म में आपके लिए आभारी हूं, जग्गू दा। जन्मदिन मुबारक, राम।”

 

अनिल कपूर का यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस खूबसूरत दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “राम-लखन बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ी है।” वहीं दूसरे ने कहा, “एक वक्त था जब अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ एक जैसे लगते थे।” 

 

बता दें, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की दोस्ती कोई नई नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की दोस्ती करीब 41 साल पुरानी है। साल 1984 में फिल्म ‘अंदर बाहर’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद समय के साथ उनकी दोस्ती और मजबूत होती चली गई, जो आज भी उतनी ही गहरी है।

दोनों ने साथ अंदर बाहर (1984), कर्मा (1986), राम लखन (1989), परिंदा (1989), काला बाजार (1989), रूप की रानी चोरों का राजा (1993), 1942: ए लव स्टोरी (1994), त्रिमूर्ति (1995), कभी ना कभी (1998) और शूटआउट एट वडाला (2013) जैसी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को आज भी दर्शक याद करते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!