अज्ञात व्यक्ति ने मनोज तिवारी के नाम से बनाया फर्जी Facebook अकाउंट, भनक लगते ही पुलिस के पास पहुंचे एक्टर

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Feb, 2026 12:30 PM

an unknown person created a fake facebook account in manoj tiwari name

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। कभी उनकी जबरदस्त लोकप्रियता सुर्खियों में होती है तो कभी उनकी निजी जिंदगी से जुड़े मुद्दे। लेकिन इस बार मनोज...

मुंबई. भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। कभी उनकी जबरदस्त लोकप्रियता सुर्खियों में होती है तो कभी उनकी निजी जिंदगी से जुड़े मुद्दे। लेकिन इस बार मनोज तिवारी से जुड़ा एक गंभीर मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल, मनोज तिवारी के नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह फर्जी अकाउंट ‘Majon Tiwari BJP’ नाम से संचालित किया जा रहा है। जैसे ही इस बात की भनक मनोज तिवारी और उनकी टीम को लगी, उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क कर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

''

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी व्यक्ति की पहचान, नाम और फोटो का इस तरह से दुरुपयोग करना एक संगीन अपराध है। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66C (पहचान की चोरी) और बीएनएस की धारा 356(3) के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी गई है।

मनोज तिवारी ने खुद भी इस पूरे मामले की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर की है। उन्होंने साफ कहा- 'कोई अनजान व्यक्ति किसी साजिश के तहत मेरे नाम से एक फेसबुक आईडी चला रहा है मेरी रियल आईडी में ब्लू टिक है। मैने 22 जनवरी को ही नई दिल्ली जिले में इसकी शिकायत दर्ज करा चुका हूं मगर अभी तक उस व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।  
 
इसके साथ ही मनोज तिवारी ने प्रशासन से भी मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!