Edited By suman prajapati, Updated: 21 Oct, 2023 03:41 PM
देश में इन दिनों हर तरफ नवरात्रि उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिख रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी मां दुर्गा की पूजा करते दिख रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस काजोल दुर्गा पूजा पंडाल में देवी मां का आशीर्वाद लेने...
बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इन दिनों हर तरफ नवरात्रि उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिख रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी मां दुर्गा की पूजा करते दिख रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस काजोल दुर्गा पूजा पंडाल में देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंची, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया। वह पंडाल में गिरते गिरते बच गईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडाल में काजोल अपने फोन में बिजी दिखाई दे रही हैं। वह फोन की तरफ देखती हुई आगे बढ़ रही हैं। वहीं आगे जाकर जब स्टेज खत्म होती है तो वह धड़ाम से गिर जाती हैं। उनका फोन भी हाथ से गिर जाता है। गिरती हुई काजोल को इस दौरान वहां मौजूद लोग संभाल लेते हैं। वहीं एक्ट्रेस का बेटा युग भी उन्हें संभालता नजर आता है।
काम की बात करें तो काजोल को आखिरी बार वेब सीरीज द ट्राइल में देखा गया था। सीरीज में एक्ट्रेस एक वकील की भूमिका में नजर आई थीं।