बर्थडे पर नशे में धुत दिखे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'इतना पीया है बोल नहीं पा रहा'

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Jan, 2026 01:42 PM

bhojpuri star pawan singh seen drunk on his birthday users trolled him

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अपने फैंस के बीच कभी अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी नए विवाद को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, हाल ही में पवन सिंह का बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल...

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अपने फैंस के बीच कभी अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी नए विवाद को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, हाल ही में पवन सिंह का बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह झूमते हुए केक काटते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखन के बाद यूजर्स ने उन पर नशे में धुत होने के आरोप लगाने शुरू कर दिए। तो आए देखते हैं क्या है वीडियो में...

जन्मदिन पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, 5 जनवरी को पवन सिंह के बर्थडे पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्टर अपने करीबियों के बीच केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक महिला भी नजर आई, जो उनके बगल में खड़ी केक कटवा रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर ज्योति सिंह ने एक्टर जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान से उनकी सभी इच्छाएं पूरी होने की कामना की।

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा

हालांकि, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो विवाद शुरू हो गया। कई यूजर्स ने साफ कहा  कि पवन सिंह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं तो कुछ लोगों ने वीडियो में दिखाई दे रही महिला को लेकर भी तरह-तरह की बातें कहीं। एक यूजर ने लिखा- इतना पीया है पवन सिंह बोल नहीं पा रहा। दूसरे ने कहा- दारू याद है बीवी नहीं, बीवी रो रही है, बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं इधर बीवी रो रही. ढोंगी। तो किसी ने लिखा- दारू पीए हैं, पवन सिंह अच्छे से देखो सब लोग।  ऐसे ही कई यूजर्स ने कमेंट कर पवन सिंह को ट्रोल किया।

धमकी के बाद बढ़ी सुरक्षा 

बताया जा रहा है कि पवन सिंह ने लखनऊ में स्थायी रूप से रहने का फैसला हाल ही में मिली एक धमकी के बाद लिया। 14 दिसंबर को उन्हें एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए चेतावनी दी थी। इसके बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले पवन सिंह का लखनऊ आना-जाना लगा रहता था, लेकिन अब उन्होंने वहीं बसने का फैसला किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!