Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Jun, 2025 02:43 PM

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मनोरंजन जगत के चर्चित कपल्स में से एक हैं। बीते कई समय से खबरें आ रही हैं कि कपल भारत छोड़ लंदन शिफ्ट हो रहा है। इन तमाम खबरों के बीच कपल ने दुबई पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ऐड के लिए हाथ मिलाया है नए विज्ञापन में,...
मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मनोरंजन जगत के चर्चित कपल्स में से एक हैं। बीते कई समय से खबरें आ रही हैं कि कपल भारत छोड़ लंदन शिफ्ट हो रहा है। इन तमाम खबरों के बीच कपल ने दुबई पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ऐड के लिए हाथ मिलाया है नए विज्ञापन में, इस कपल ने अपनी केमिस्ट्री दिखाई है जिसमें विराट ने मजाकिया अंदाज में बताया है कि कैसे वह अनुष्का को डेट पर ले जाने से पहले नर्वस हो जाते थे।
दुबई के लिए किए जाने वाले एक ऐड फिल्म में विराट और अनुष्का एक अलाव के पास बैठकर रोमांटिक नाइट आउट के मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो रेडिट पर सामने आया है और वायरल हो गया है।

अनुष्का विराट कोहली से पूछती हैं, 'आप इतने अमेजिंग कैसे हैं?' इस पर विराट जवाब देते हैं, 'मैं कह सकता हूं कि मैंने सबसे बेहतरीन इंसान से सीखा है', जिस पर अनुष्का शरमा जाती हैं और कहती हैं 'चीजी'। विराट कहते हैं, 'पिजी।'

दूसरे सीन में, विराट और अनुष्का दुबई के खूबसूरत तट पर खड़े हैं, जब उनकी नज़र एक और कपल पर पड़ती है,जिस पर विराट प्यार से कहते हैं, 'प्यारा जोड़ा!' अनुष्का को लगता है कि दूसरे दो लोग शायद सिर्फ़ दोस्त हों लेकिन विराट नहीं मानते हैं और पूरे आत्मविश्वास से कहते हैं कि वे एक कपल ही हैं।
जब अनुष्का ने आगे पूछा, तो विराट ने कहा, 'वे डेट पर हैं... देखो वह नर्वस है। मैं भी नर्वस हुआ करता था।' इस बात से अनुष्का फिर से शरमा जाती हैं। विराट और अनुष्का के बीच की केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
अनुष्का शर्मा ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 2017 में इटली में शादी की। कपल ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका का स्वागत किया। उन्होंने 15 फरवरी, 2024 को अपने दूसरे बच्चे- बेटे अकाय का स्वागत किया।