Edited By Smita Sharma, Updated: 26 May, 2025 08:46 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की भगवान में बड़ी आस्था है। उन्हें अक्सर भक्ति में लीन देखा गया है। हाल ही में अनुष्का क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर दर्शन पूजन किया। इस दरमियान हनुमानगढ़ी...
VirUshka More Pics: गले में माला, माथे पर त्रिपुंड और हाथ में हनुमान जी... आपने देंखी है राम नगरी में अनुष्का-विराट की ये तस्वीरें
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की भगवान में बड़ी आस्था है। उन्हें अक्सर भक्ति में लीन देखा गया है। हाल ही में अनुष्का क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर दर्शन पूजन किया। इस दरमियान हनुमानगढ़ी मंदिर पर अनुष्का शर्मा और विराट को देखनेके लिए भारी भीड़ उमड पड़ी।
विरुष्का गले में माला माथे पर त्रिपुंड और हाथ में हनुमान जी के साथ भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।

जैसे ही दोनों ने राम मंदिर में प्रभु राम के दरबार में हाजिरी लगाई वैसे ही राम भक्तों ने जय श्री राम का उद्घोष किया और विराट अनुष्का ने भक्तों का अभिवादन भी स्वीकार किया।

विराट कोहली अनुष्का शर्मा ने अयोध्या आने वाले भक्तों का भी अभिवादन किया। दर्शन पूजन कर दोनों लोग भाव विभोर दिखे, लेकिन मीडिया से दोनों ने ही दूरी बनाई।

विराट और अनुष्का को दर्शनोपरान्त आशीर्वाद स्वरूप हनुमान जी महाराज की प्रतिमा एवं रामनामा भेंट करते हुए हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास व वरिष्ठ पुजारी हेमन्तदास जी महाराज।

हाथ जोड़कर विदा हुए दोनों

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों भक्ति में लीन नजर आ रही है। पिछले दिनों जहां विराट कोहली ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था। उसके बाद सीधे प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे जहां भक्ति भाव में लीन नजर आए।