आंखों में आंसू और जुबां पर राधे-राधे..प्रेमानंद जी से मिल भावुक हुईं अनुष्का शर्मा

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 May, 2025 02:01 PM

anushka sharma gets emotional meet premanand ji maharaj with virat kohli

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मंगलवार को पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ वृंदावन पहुंची थी। यहां कपल ने प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। दोनों का एकांत वार्तालाप का वीडियो सामने आया, जिसमें एक्ट्रेस को भावुक होते देखा गया। उनकी आंखों से...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मंगलवार को पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ वृंदावन पहुंची थी। यहां कपल ने प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। दोनों का एकांत वार्तालाप का वीडियो सामने आया, जिसमें एक्ट्रेस को भावुक होते देखा गया। उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।

PunjabKesari

'भजन मार्ग' के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई 7:4 मिनट की क्लिप में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साधारण लिबास में दिखाई दे रहे हैं। वृंदावन के नामी संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दोनों पहुंचे और वहां नतमस्तक होकर प्रणाम किया।

PunjabKesari

इस दौरान उनसे महाराज जी ने पूछा- 'प्रसन्न हो?' तो विराट ने मुस्कुराते हुए कहा, 'ठीक हैं।' इस बीच अनुष्का शर्मा की झलक देखने को मिलती है, जो अपने आंसू और नाक पोंछती दिखाई देती हैं। वह प्रेमानंद जी से मिलकर भावुक हो गई थीं। अब ये क्लिप वायरल हो रही है। 

प्रेमानंद जी ने अनुष्का-विराट को नाम जप करने की सलाह दी थी और भगवान प्राप्ति का मार्ग भी समझाया था। जिस दौरान अनुष्का ने पूछा था कि 'क्या बस नाम जप से हो जाएगा?' तो महाराज जी ने अच्छे से समझाया था और विराट उनकी पूरी बात शांत मन से हाथ जोड़े सुनते रहे थे। 


बता दें कि कपल तीसरी बार आश्रम पहुंचा था। पहले भी ये दोनों अपने बच्चों के साथ मिलने के लिए जा चुके हैं। दोनों का खास लगाव रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!