पति विराट संग सादगी भरे अंदाज राम नगरी अयोध्या पहुंची अनुष्का शर्मा, हनुमान गढ़ी में टेका माथा

Edited By suman prajapati, Updated: 25 May, 2025 01:10 PM

anushka reached ram nagari ayodhya with virat prayers at hanuman garhi

. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों ग्लैमर की तरफ से अपना ध्यान हटा अध्यात्म की ओर बढ़ रही है। उन्हें अक्सर पति के साथ धार्मिक स्थानों और सतसंगों में शामिल होते देखा जाता है। कुछ दिन पहले जहां अनुष्का पति संग वृंदावन धाम पहुंची थी, वहीं, अब यह कपल राम...

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों ग्लैमर की तरफ से अपना ध्यान हटा अध्यात्म की ओर बढ़ रही है। उन्हें अक्सर पति के साथ धार्मिक स्थानों और सतसंगों में शामिल होते देखा जाता है। कुछ दिन पहले जहां अनुष्का पति संग वृंदावन धाम पहुंची थी, वहीं, अब यह कपल राम नगरी अयोध्या पहुंच गया है, जहां वे हनुमान मंदिर के दर्शन करते नजर आए हैं।

PunjabKesari


अनुष्का शर्मा रविवार की सुबह क्रिकेटर पति विराट कोहली संग अयोध्या स्थितः हनुमान गढ़ी के दर्शन करने पहुंचीं, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का बेहद सादगी भरे अंदाज में पति के साथ हनुमान गढ़ी के दर्शन करने पहुंची और वहां भगवान के दर्शन कर कपल बेहद खुश नजर आया। उनके चेहरे पर अलग ही सुकून और होठों पर खुली मुस्कान देखने को मिली।

PunjabKesari

 

इस दौरान अनुष्का शर्मा पिंक और व्हाइट कुर्ती में सिंपल पर खूबसूरत दिखीं। वहीं विराट कोहली भी एक सिंपल व्हाइट शर्ट में नजर आए। दर्शन करने के बाद कपल ने वहां के महंत से भी मुलाकात की। 

 

जैसे ही वहां के लोगों को विरुष्का के आने का पता चला तो भीड़ मंदिर के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ जमा हो गई, ऐसे में भारी सिक्युरिटी के साथ स्टार कपल को अंदर ले जाया गया। 

अनुष्का शर्मा की बात करें तो वह इन दिनों लंदन में रहकर अपने बच्चों को पाल रही है और अध्यात्म की ओर बढ़ रही हैं। एक्ट्रेस ने बेटी वामिका  के जन्म के बाद से ही काम से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया था। उसके बाद जब उन्हें दूसरी संतान बेटा हुई तब वह लंदन में शिफ्ट हो गई। हालांकि, अब वह जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

222/4

19.1

Chennai Super Kings are 222 for 4 with 5 balls left

RR 11.62
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!