Edited By Smita Sharma, Updated: 20 May, 2025 09:05 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली देश के सबसे पसंदीदा पावर कपल में से एक हैं। फैंस इन्हें 'विरुष्का' नाम से पुकारते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से कभी नहीं कतराते। चाहे पब्लिक में हो या सोशल मीडिया...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली देश के सबसे पसंदीदा पावर कपल में से एक हैं। फैंस इन्हें 'विरुष्का' नाम से पुकारते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से कभी नहीं कतराते। चाहे पब्लिक में हो या सोशल मीडिया पर दोनों ने अक्सर कपल गोल्स दिखाए हैं। ऐसा ही तब देखने को मिला जब विराट ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिसके बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर रहेंगी।
अब अनुष्का का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया था अपनी शादी के पहले छह महीनों के दौरान केवल 21 दिन एक साथ बिताए थे। उन्होंने कहा- 'जब मैं विराट से मिलने जाती हूं या जब वह मुझसे मिलने आता है तो लोग मान लेते हैं कि यह छुट्टी है लेकिन ऐसा नहीं है। वो आदमी हमेशा काम करता रहता है। हमारी शादी के पहले छह महीनों के दौरान हमने 21 दिन एक साथ बिताए। मैंने पूरा हिसाब लगाया था इसलिए जब मैं विदेश में उनसे मिलने जाती हूं तो साथ में एक बार खाना खाने के लिए जाती हूं। यह हमारे लिए कीमती समय है।'

वहीं अनुष्का शर्मा के बारे में बताते हुए विराट कोहली ने कहा था- 'उसने मुझे जीवन में एक नई राह दी है। मैं उससे मिलने से पहले समझदार या सुलझा हुआ नहीं था। उसने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है और मैं अपने जीवन को उस सबसे अद्भुत महिला के साथ बिताने के लिए धन्य महसूस करता हूं जिसे मैं जानता हूं। हम हर दिन एक-दूसरे से प्यार करते हुए जीते हैं। हमारा रिश्ता हमेशा प्यार और सिर्फ़ प्यार के बारे में रहा है। हमें ऐसा लगता है जैसे हम एक-दूसरे को कुछ सालों से नहीं बल्कि सदियों से जानते हैं।'

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। उन्होंने जनवरी 2021 में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया। उसके बाद 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। विराट और अनुष्का अपने बच्चों को लोगों की नज़रों से दूर रखने के लिए अधिक समय लंदन में ही बिताता है।