Edited By Smita Sharma, Updated: 28 May, 2025 11:21 AM

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन और क्रिकेट वर्ल्ड के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल को फैंस प्यार से विरुष्का नाम से पुकारते हैं। अनुष्का विराट की सबसे बड़ी चेयर लीडर हैं। जब भी विराट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो अनुष्का...
मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन और क्रिकेट वर्ल्ड के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल को फैंस प्यार से विरुष्का नाम से पुकारते हैं। अनुष्का विराट की सबसे बड़ी चेयर लीडर हैं। जब भी विराट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो अनुष्का उन्हें सपोर्ट करती दिखती हैं।
इतना ही नहीं विराट भी अनुष्का पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। अबअक बार फिर कुछ ऐसा देखने को मिला। दरअसल, कपल क रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को हराया। इस जीत के साथ आरसीबी आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में पहुंच गई है।

अब वे गुरुवार को क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेंगे। मैच के बाद अनुष्का शर्मा को स्टैंड में जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया। विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को फ्लाइंग किस भी दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में दिख रहा है कि पहले विराट कोहली मैदान से फ्लाइंग किस उछालते हैं। इसके बाद अनुष्का कई बार फ्लाइंग किस उछालते हुए जवाब देती हैं। लव बर्ड्स का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बता दें कि IPL 2025 का लीग स्टेज का आखिरी और 70वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

इस मैच में आरसीबी ने ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और प्लेऑफ के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। आरसीबी की टीम के लिए विराट कोहली ने 54न रन बनाए, जबकि कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 85 रन की पारी खेली और टीम को इस मैच में जीत दिलाई।