सनी देओल ने बताया क्यों खास है 'बंटवारा 1947', फिल्म में मिलेगा गहरा संदेश

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 04 Aug, 2026 04:47 PM

before the release of partition 1947 sunny deol revealed the true message

आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947', जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और जिसमें शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जी जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947', जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और जिसमें शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जी जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं, 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर ने बंटवारे के दर्दनाक इतिहास की दमदार झलक दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। 

आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इस साल की सबसे बड़ी और सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया था, वहीं हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर ने लोगों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। ट्रेलर में भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास के सबसे दर्दनाक दौर, बंटवारे की एक दमदार झलक दिखाई गई है, जिसने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी है।

'बंटवारा 1947' को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच सनी देओल ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह कहानी उनके लिए क्यों खास है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म असल में एक बेहद भावुक प्रेम कहानी है, जो बंटवारे का परिवारों पर पड़े असर को दिखाती है और यह संदेश देती है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।

सनी देओल ने कहा , "असल में यह एक लव स्टोरी है। बहुत ही अहम लव स्टोरी। लोगों ने इसे अलग-अलग तरह से देखा है, लेकिन सच तो यह है कि यह एक प्रेम कहानी है। यह फिल्म उन परिवारों की कहानी है, जो वहां से यहां आए और यहां से वहां गए। यह बंटवारे का परिवारों पर पड़े असर की कहानी है। साथ ही यह दिखाती है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। हमने इस विषय को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया है।

आप ट्रेलर देख चुके होंगे। जब फिल्म देखेंगे, तब आपको मेरी बात और अच्छी तरह समझ आएगी। मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैं देशभक्ति पर फिल्म बना रहा हूं। हर इंसान अपने देश से प्यार करता है। यह नहीं कहा जा सकता कि सिर्फ यहां के लोग ही अपने देश से प्यार करते हैं। मैंने हमेशा वही कहानियां चुनी हैं, जिन्होंने मुझे अंदर से छुआ। मैंने जानबूझकर ऐसी कहानियां नहीं चुनीं।

मुझे हमेशा वही कहानियां पसंद आई हैं, जिनमें एक आम इंसान अपने हक, अपने परिवार और अपने संघर्ष के लिए लड़ता है। इस फिल्म की कहानी इतनी अच्छी है कि आज भी हमारे बीच जिंदा है। शायद यही वजह है कि मैं आज भी यहां हूं। लेकिन देशभक्ति हम सभी के अंदर होती है। जैसे आप अपनी मां से प्यार करते हैं, वैसे ही हमारा देश भी हमारी मां है। आखिर में बात मां पर ही आकर खत्म होती है।"

'बंटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!