खुशी कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर बोले वेदांग रैना- हमारा रिश्ता सच्चा और..

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Jul, 2025 03:14 PM

vedang raina said about his relationship with khushi kapoor

एक्टर वेदांग रैना और एक्ट्रेस खुशी कपूर दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद से ही दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।...

मुंबई. एक्टर वेदांग रैना और एक्ट्रेस खुशी कपूर दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों  जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद से ही दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है और न ही साफ तौर पर मना किया है। इसी बीच अब वेदांग ने खुशी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात की है।


हाल ही में एक बातचीत में वेदांग रैना ने खुशी कपूर को लेकर कहा- उसके साथ काम करना बहुत मजेदार और अच्छा रहा। हमारे बीच स्वाभाविक सहजता है। हमारा रिश्ता सहज और सच्चा है, यह रिश्ता नए प्रोजेक्ट में दिखाई देता है।'


 
किसी ब्रांड का प्रचार करने के बारे में वेदांग ने कहा कि वह इसे लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। उन्होंने कहा 'ऐसा इसलिए क्योंकि यह जरूरी है कि आप जिस ब्रांड के साथ काम करने जा रहे हैं वह प्रमाणिक होना चाहिए ताकि वह बता सके कि मैं कौन हूं। मैं प्रमाणिक जुड़ाव देखता हूं चाहे वह उनका संदेश हो या उनका मूल्य हो।'

वर्कफ्रंट पर वेदांग रैना
जोया अख्तर की आर्चीज में डेब्यू करने के बाद वेदांग आलिया भट्ट के साथ 'जिगरा' में नजर आ चुके हैं। हालांकि, यह फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!