नहीं बोलती तो दिक्कत होती और बोलो तो भी...दही हांडी इवेंट में 'भारत माता की जय' बोलने पर हुई आलोचना तो जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्ट

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Aug, 2025 10:42 AM

janhvi kapoor reacts trolling over bharat mata ki jai chant dahi handi event

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 16 अगस्त जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में हुए दही हांडी कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान मटकी फोड़ने से पहले जाह्नवी ने  'भारत माता की जय' कहा था। इस पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया। इसके...


मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 16 अगस्त जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में हुए दही हांडी कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान मटकी फोड़ने से पहले जाह्नवी ने  'भारत माता की जय' कहा था। इस पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया। इसके साथ ही बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में 'भारत माता की जय' क्यों कहा था।

 

PunjabKesari

जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दही हांडी की एक छोटी-सी क्लिप शेयर की जब उन्हें हांडी फोड़ने के लिए कहा गया था। वीडियो में 'भारत माता की जय' का नारा उनके बोलने से ठीक पहले से ही सुनाई दे रहा था। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'सिर्फ रेफरेंस के लिए। उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो दिक्कत होती। और बोलो तो भी वीडियो को मीम मटेरियल के तौर पर एडिट कर दिया।'

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा 'इसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन नहीं रोज बोलूंगी भारत माता की जयiii!' बता दें कि कार्यक्रम में जाह्नवी ने मराठी में भाषण भी दिया, जिसमें उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'परम सुंदरी' देखने की गुजारिश की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फिल्म की बात करें तो इसमें जाह्नवी कपूर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में  दिल्ली के लड़के और केरल की लड़की की कहानी दिखाई जाएगी। उनके बीच दोस्ती और प्यार को फिल्माया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!