रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात हमला, अज्ञात हमलावरों ने की पांच राउंड फायरिंग

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Feb, 2026 10:55 AM

unknown assailants firing five rounds outside rohit shetty house

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। शनिवार रात डायरेक्टर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को...

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। शनिवार रात डायरेक्टर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, हमले के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

  
दरअसल, रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू इलाके में स्थित बिल्डिंग पर शनिवार की आधी रात ये फायरिंग हुई। डायेक्टर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।

 

मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमें बनाई हैं।

वहीं, रोहित शेट्टी के घर के बाहर का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की गाड़ी और बैरिकेड दिखाई दे रहे हैं।

रोहित शेट्टी का काम

रोहित शेट्टी की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर हैं। उन्होंने सिंघम, सिंघम अगेन, गोलमाल, सिंबा, सिंघम रिटर्न्स, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल अगेन, दिलवाले, गोलमाल 3, गोलमाल 4 जैसी हिट फिल्मों के लिए काम किया है। इसके अलावा वे टीवी रियलिटी शो  'खतरों के खिलाड़ी' के सबसे फेमस होस्ट हैं।

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!