Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2025 05:47 PM
बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय मचअवेटेड फिल्म 'बाॅर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इन सबके बीच वरुण धवन एक हादसे का शिकार हो गए हैं। वरुण धवन की गली में चोट लग गई है और उन्होंने अपने जख्म को गहरा भी बताया। वहीं, छावा एक्टर विक्की कौशल आज शिवाजी...
मुंबई. बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय मचअवेटेड फिल्म 'बाॅर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इन सबके बीच वरुण धवन एक हादसे का शिकार हो गए हैं। वरुण धवन की गली में चोट लग गई है और उन्होंने अपने जख्म को गहरा भी बताया। वहीं, छावा एक्टर विक्की कौशल आज शिवाजी महाराज की जयंती पर पहली बार रायगढ़ किले पहुंचे, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें भी शेयर की। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
दीपिका पादुकोण के नक्शे कदम पर Kundali Bhagya की शर्लिन, नन्हीं परी का नाम रखा 'दुआ'
कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। उन्होंने और उनके पति शिवेंद्र ओम सैनीयोल ने पिछले महीने एक बेटी का स्वागत किया था। घर के आंगन में बेटी की किलकारी गूंजने पर रूही चतुर्वेदी की खुशी सातवें आसमान पर है। वहीं अब कपल की बेटी लगभग 2 महीने की हो गई है। ऐसे में कपल ने उसके प्यारे से नाम का खुलासा किया है। उन्होंने लाडली की प्यारी सी झलक भी शेयर की है।
नेक काम: प्रियंका चोपड़ा ने सड़क पर मौजूद शख्स की मदद के लिए सिग्नल पर रोकी कार, 'देसी गर्ल' के अंदाज ने फिर जीता दिल
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने नेक दिल के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर गरीबों की मदद के लिए आगे आते ही हैं। अक्सर लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने वाली प्रियंका ने एक बार फिर अपने जेस्चर से हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल, प्रियंका मंगलवार रात मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं।
त्रिवेणी संगम में पवन कल्याण ने भरी पत्नी एना की मांग, गले में जनेऊ और भगवा धोती पहन फिर लगाई आस्था की डुबकी
तेलुगू सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण प्रयागराज में लगे महाकुंभ में पत्नी एना लेझनेवा के साथ पहुंते। यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया और उसकी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर बीवी और बड़े बेटे अकीरा नंदन के साथ की फोटोज पोस्ट की हैं। जहां उन्होंने भी औरों की तरह पुण्य कमाया।
'बाॅर्डर 2' की शूटिंग के दौरान Varun Dhawan की उंगली में लगी चोट,बोले- 'जख्म गहरा है'
बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय मचअवेटेड फिल्म 'बाॅर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इन सबके बीच वरुण धवन एक हादसे का शिकार हो गए हैं। वरुण धवन की गली में चोट लग गई है और उन्होंने अपने जख्म को गहरा भी बताया।
'500 साल पहले हिंदुओं पर की फिल्मी यातनाओं पर गुस्सा..भगदड़ और बुलडोजर से हटाए शवों पर नहीं...स्वरा भास्कर ने 'छावा' को लेकर उठाया सवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों का हिस्सा बनी रहती हैं। स्वरा भास्कर अक्सर कुछ ऐसा पोस्ट कर देती हैं जिसकी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। अब स्वरा ने विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' के एक सीन पर पब्लिक के इमोशनल रिएक्शन पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि लोग फिल्म के सीन पर इमोशनल हो रहे हैं और भगदड़ पर चुप्पी साधी हुई है।
'मर्द तो शादी करते रहते हैं..प्रतीक की शादी में नहीं बुलाए जाने पर पिता राज बब्बर ने दिया ये बयान
एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग वैलेंटाइन डे पर शादी रचाई है। उनकी यह शादी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के बांद्रा स्थित घर में बेहद सादगी से हुई। हालांकि, बाद में यह खबरें सामने आई कि प्रतीक ने अपनी शादी में पिता राज बब्बर और सौतेले भाई-बहन आर्य और जूही बब्बर को इनवाइट नहीं किया। शादी में नहीं बुलाए जाने को लेकर उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर ने पिता राज बब्बर के रिएक्शन के बारे मे बताया।
महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी बनीं एक्ट्रेस हर्षा रिछारिया ने लिया यू टर्न, बोली- ये मेरा सबसे बेकार फैसला
महाकुंभ मेले में साध्वी बन एक्ट्रेस हर्षा रिछारिया खूब चर्चा में आईं। साध्वी हर्षा की खूबसूरती की खूब तारीफें हुईं। उनकी ब्लू आंखें और लंबे घने बालों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी कहा गया। वहीं, अब इस खूबसूत साध्वी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। साध्वी बनने के बाद हर्षा रिछारिया ने यू-टर्न भी ले लिया और कहा कि वो कोई सन्यासी नहीं हैं।
मूवी की वजह से शख्स को ऑफिस जाने में हुई देरी तो दर्ज कराई शिकायत, कोर्ट ने मल्टीप्लेक्स चेन पर ठोका 1 लाख का जुर्माना
बंगलूरू की उपभोक्ता अदालत ने पीवीआर और आईनॉक्स सिनेमा में फिल्म शुरू होने से पहले दिखाए जाने वाले विज्ञापनों को दर्शकों के समय की बर्बादी करार दिया है। अदालत ने निर्देश दिया कि इन सिनेमा हॉल्स को अब अपनी फिल्म के टिकटों पर सही समय पर फिल्म के शुरू होने का उल्लेख करना होगा। इसके अलावा, अदालत ने पीवीआर और आईनॉक्स को अत्यधिक विज्ञापनों को व्यापार का अनुचित तरीका बताया है।
फायरिंग मामले में निर्दोष करार होते ही रो पड़े रैपर रॉकी, खुशी जाहिर कर बोलीं पार्टनर रिहाना- उस पर दया दिखाने के लिए धन्यवाद, भगवान
लंदन. फेमस अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना के बॉयफ्रेंड असैप रॉकी पर साल 2021 में हॉलीवुड के एक होटल के बाहर अपने पूर्व दोस्त टेरेल एफ्रॉन पर गोली चलाने का आरोप लगा था। वहीं, अब इस फायरिंग विवाद पर कोर्ट का फैसला सामने आया है और रैपर को निर्दोष करार दिया गया है। अदालत के इस फैसले के बाद रैपर रॉकी और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, उनकी पार्टनर व सिंगर रिहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।
शिवाजी की 395वीं जयंती पर पहली बार रायगढ़ किले छावा एक्टर विक्की कौशल
एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म छावा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हो रही है। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। वहीं, आज शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर विक्की ने उन्हें खास अंदाज में अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।