Bollywood Top 10: विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, अश्लील सवाल को लेकर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ FIR

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2025 06:52 PM

bollywood top 10 news

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के घर साल 2024 में बच्चे के किलकारी गूंजी थी  उन्होंने अभी तक उसे दुनिया की नजरों से बचाकर रखा था लेकिन एक साल पूरे होने के बाद उसकी मुंह दिखाई कर दी है। यानी वरदान का चेहरा दिखा दिया है। वहीं, लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर...

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के घर साल 2024 में बच्चे के किलकारी गूंजी थी  उन्होंने अभी तक उसे दुनिया की नजरों से बचाकर रखा था लेकिन एक साल पूरे होने के बाद उसकी मुंह दिखाई कर दी है। यानी वरदान का चेहरा दिखा दिया है। वहीं, लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, समय रैना और 'इंडिया गॉट लेटेंट' के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की टीम खार स्टूडियो पहुंची, जहां शो की शूटिंग हुई थी। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

 

शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत: 3 दिन से वेंटिलेटर पर थे दिग्गज एक्टर, गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके लाया गया दिल्ली

फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज ओडिया फिल्म एक्टर उत्तम मोहंती  की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उनको आनन-फानन में भुवनेश्वर में इंफोसिटी पुलिस सीमा के पास KIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था  जहां उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। मगर उनकी हालत में बिल्कुल सुधार नहीं आया, उसके बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट करके लाया गया, जहां उनको गुड़गांव के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

भगवा धोती और गले में रुद्राक्ष...विजय देवरकोंडा ने संगम में लगाई डुबकी, मां के साथ की गंगा माई की आराधना

महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है यानी कई पीढ़ियों में एक बार। ऐसे में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में फिल्म स्टार्स भी बढ़-चढ़कर पहुंच रहे हैं और संगम में डुबकी लगा रहे हैं। बाॅलीवुड से लेकर टीवी, भोजपुरी और साउथ स्टार्स महाकुंभ में पहुंचे।  अब साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा भी  प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वह मां के साथ गए थे और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

 

आप मर जाएंगे... सैफ पर हमले के बाद 9 साल के बेटे तैमूर ने पूछा दिल कचोट लेने वाला सवाल, मां शर्मिला गा रही थीं लोरी

बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीते महीने अपने घर पर हुए हमला हुआ था। उनके मुंबई स्थित घर पर एक घुसपैठिए ने हमला किया था और उनपर चाकू से छह वार किए थे। एक्टर अस्पताल में भर्ती थे उन्हें सर्जरी की जरूरत थी। कुछ दिन हाॅस्पिटल में बिताने के बाद सैफ घर वापिस आ गए थे। वहीं अब सैफ ने घटना के बाद अपने पहले इंटरव्यू में बताया कि हमले पर उनके बेटे तैमूर का पहला रिएक्शन क्या था। 

 

'पापा कार्बन कॉपी है... विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के घर साल 2024 में बच्चे के किलकारी गूंजी थी। उनकी वाइफ शीतल ठाकुर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम  वरदान रखा। उन्होंने अभी तक उसे दुनिया की नजरों से बचाकर रखा था लेकिन एक साल पूरे होने के बाद उसकी मुंह दिखाई कर दी है। यानी वरदान का चेहरा दिखा दिया है। वरदान पापा विक्रांत की काॅर्बन काॅपी लग रहा है।

 

Brixton Cromwell 1200 खरीदने वाले पहले भारतीय बने आर. माधवन, इतनी है कीमत

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग  से सभी को इंप्रेस करने वाले एक्टर आर माधवन इस समय तर्चा में हैं।  उन्होंने एक नई मोटर साइकिल ली है. लेकिन खास बात तो ये है कि ये वो मोटर साइकिल है जो उनसे पहले भारत में किसी के पास नहीं थी। उन्होंने हाल ही में ब्रिक्सटन क्रॉमवेल 1200 खरीदी है। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

 लाल जोड़ा पहन 58 साल के मुफ्ती संग निकाह रचाने पाकिस्तान निकलीं राखी सावंत

 

दो बार प्यार में धोखा खा चुकी काॅन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत इन दिनों फिर से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। जी हां, बीते दिनों उन्होंने हामी भरी थी कि वह पाकिस्तान के डोडी खान से शादी करने जा रही हैं, लेकिन एक वीडियो बनाकर डोडी खान ने कहा कि वह राखी से शादी नहीं कर सकते। डोडी के बाद धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती ने राखी के सामने शादी का प्रस्वात रखा। वहीं अब राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस देखकर लग रहा है कि वह  सच में पाकिस्तान शादी ही करने जा रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में सजी नजर आ रही हैं। वह फ्लाइट में दुल्हन के लिबास में चढ़ती हैं। 


मलयालम एक्टर अजित विजयन का 57 की उम्र में निधन 
 
मलयालम सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध एक्टर अजित विजयन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 57 वर्ष की आयु में कोच्चि में हो गया। उनके आकस्मिक निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है।   उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। चाहने वाले अजित विजयन को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

 

ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर की उपाधि पर सवाल उठाने वाली हिमांगी सखी पर हमला, त्रिशूल और फरसा लेकर शिविर में घुसे हमलावर
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को पिछले हफ्ते प्रयागराज में महाकुंभ के समय औपचारिक तौर पर किन्नर अखाड़े में शामिल किया गया था और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि के साथ नया नाम ममता नंदगिरि दिया गया। हालांकि, एक्ट्रेस की नियुक्ति पर कई लोगों की आपत्ति के बाद उनसे महामंडलेश्वर की उपाधि छीन ली गई थी। कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी मां ने भी ममता की पदवीं का विरोध किया था। वहीं, अब इसी कथावाचक पर रविवार रात घातक हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

अश्लील सवाल को लेकर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ FIR, मांगी माफी 
 
लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, समय रैना और 'इंडिया गॉट लेटेंट' के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की टीम खार स्टूडियो पहुंची, जहां शो की शूटिंग हुई थी। वहीं, अपनी कथित अश्लील टिप्पणी पर विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अब माफी मांगी है। 

 

विक्की कौशल संग गोल्डन टेंपल पहुंची रश्मिका मंदाना
 

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं और इस दौरान वह अपनी कोस्टार रश्मिका मंदाना के साथ अमृतसर गए थे। उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों गोल्डन टेंपल में आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!