Bollywood Top 10: किन्‍नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटाई गईं ममता कुलकर्णी, Only Star फेम एक्ट्रेस की मौत

Edited By suman prajapati, Updated: 31 Jan, 2025 05:38 PM

bollywood top 10 news

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। इतना ही नहीं उन्हे पदवी देने वाली लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। इतना ही नहीं उन्हे पदवी देने वाली लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। वहीं, ऑनलाइन अन्ना पोली नाम से फेमस अन्ना बीट्रिज परेरा अल्वेस अब इस दुनिया में नहीं रही। उनकी 27 साल की उम्र में मौत हो गई है। Only Star फेम एक्ट्रेस की मौत होटल के कमरे की बालकनी से गिरकर हुई है, जहां कथित रूप से वो मूवी की शूटिंग कर रही थीं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

माथे पर चंदन, हाथ में मन्नत का काला धागा...19 की राशा थडानी ने मां रवीना संग किए 12वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की लाडली  राशा थडानी ने हाल ही में आजाद' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख लिया है। वहीं अपनी डेब्यू फिल्म  के दो हफ्ते बाद राशा थडानी ने स्टार मॉम रवीना टंडन के साथ 12वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन की इच्छा पूरी की। माथे पर चंदन और हाथ में मन्नत के काले धागे पहने राशा की फोटोज वायरल हो रही हैं।

First Picture:रैपर रफ्तार ने साउथ इंडियन रीति रिवाज से मनराज जवंदा संग रचाई दूसरी शादी, मंडप में एक-दूजे को प्यार से निहारता दिखा कपल

 रैपर रफ्तार जो एक बार फिर शो MTV Hustle 3 को होस्ट कर रहे हैं एक बार फिर शादी के बंधन में बंध हए है। रफ़्तार ने शुक्रवार 31 जनवरी को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी रचाई। कपल साउथ इंडियन रीति रिवाज से एक-दूजे का हुआ। कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है जो इस समय इंटरनेट पर छाई हुई है। तस्वीर में कपल फैमिली मैंबर्स से  घिरे हुए एक-दूसरे को प्यार से निहारते हुए नज़र आ रहे हैं।

तीसरी बार टूटा राखी सावंत का दिल! एक्टर ने शादी करने से पीछे खींचे कदम

एंटरटेनमेंट 'क्वीन' राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं।हाल ही में राखी सावंत ने बताया था कि वह तीसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। इस बार उनके सरहद पार प्यार मिला और वह शादी रचाने वाली हैं। राखी पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से शादी कर रही थीं. मगर अब डोडी खान से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके राखी से शादी करने से मना कर दिया है जिसके बाद राखी का दिल टूट गया है। डोडी खान ने एक वीडियो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डोडी खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो राखी की तारीफ कर रहे हैं लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वो एक्ट्रेस से शादी नहीं कर रहे हैं।

 

ब्रोकन इंग्लिश फेम फेमस पॉपस्टार मैरिएन का निधन

ब्रिटिश पॉप स्टार मैरिएन फेथफुल का निधन हो गया है। उन्होंने 78 की उम्र में अंतिम सांस ली।वे अपने अनोखे संगीत और आवाज के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपना दम गुरुवार को लंदन में तोड़ा जिसकी पुष्टि उनकी म्यूजिक प्रमोशन कंपनी रिपब्लिक मीडिया ने की।  उनकी मौत से उनके परिवार और फैंस के बिच शोक की लहर छाई हुई है।

 

सैफ अली खान हमला मामला:शरीफुल ही निकला पटौदी नवाब का हमालावर,  CCTV से मैच हुआ आरोपी का चेहरा

बाॅलीवुड एक्टर  सैफ अली खान अटैक केस में आए दिन कुछ न कुछ नया अपडेट आता रहता है। हाल ही में आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जब से इस मामले में शरीफुल इस्लाम शहजाद गिरफ्तार हुआ था तब से ही चेहरे को लेकर कई सवाल उठे थे। कहा जा रहा था कि CCTV में दिख रहे शख्स और गिरफ्तार आरोपी एक नहीं है। वहीं अब इसे लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके बाद सारे सवालों पर विराम लग गया है।

किन्‍नर अखाड़े ने छीना ममता कुलकर्णी से महामंडलेश्‍वर का ताज, पदवी देने वाली लक्ष्‍मी त्र‍िपाठी भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से गईं हटाई

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। इतना ही नहीं उन्हे पदवी देने वाली  लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। ये  ये कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है।

 

5Km के लिए 487 रु. किराया..उबर की पेट टैक्सी पर स्वास्तिका मुखर्जी ने उठाया सवाल

मशहूर बंगाली और हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने उबर की पेट टैक्सी को लेकर पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने इस पोस्ट में स्वास्तिका ने पेट टैक्सी सेवा के खिलाफ आवाज उठाई है।
 

भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली की फिल्म के लिए वसूली तगड़ी फीस  
  
अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में घर बसाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री का काफी जाना-माना नाम है। बॉलीवुड से करियर की शुरूआत कर प्रियंका ने हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। अब वह 6 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी कर रही है और हाल ही में उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म साइन की है। इसके लिए प्रियंका ने तगड़ी फीस वसूली है, जिसके बाद वह भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं।

 

स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट सस्पेंड, बापू गांधी को लेकर किया था आखिरी ट्वीट
 
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वह यहां अपनी हर बात भी फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं, लेकिन हाल ही में स्वरा को बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट  हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है और साथ ही इसका कारण भी बताया है।

Only Star फेम एक्ट्रेस की होटल की बालकनी से गिरकर मौत, फिल्म की हो रही थी शूटिंग

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। ऑनलाइन अन्ना पोली नाम से फेमस अन्ना बीट्रिज परेरा अल्वेस अब इस दुनिया में नहीं रही। उनकी 27 साल की उम्र में मौत हो गई है। Only Star फेम एक्ट्रेस की मौत होटल के कमरे की बालकनी से गिरकर हुई है, जहां कथित रूप से वो मूवी की शूटिंग कर रही थीं। पुलिस इस मौत मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!