Bollywood Top 10: सोनाक्षी सिन्हा ने मोटे दाम पर बेचा अपना आलीशान घर, मशहूर प्रोड्यूसर केपी चौधरी की मौत

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Feb, 2025 06:21 PM

read entertainment world top news

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर प्रोड्यूसर केपी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर अपने हाथों जीवन लीला समाप्त कर ली है। अब इस खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वहीं, परिवार सदमे...

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर प्रोड्यूसर केपी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर अपने हाथों जीवन लीला समाप्त कर ली है। अब इस खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वहीं, परिवार सदमे में है। वहीं, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मोटे दाम पर अपना घर बेचा है, जिसे लेकर वह लाइमलाइट में आ गई हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

उदित नारायण के बाद चर्चा में गुरु रंधावा का Kiss वाला वीडियो

 

बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने लाइव शो में एक फीमेल फैन को लिप किस किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। हर कोई उनकी इस हरकत पर  थू-थू कर रहा है।  अपनी इस हरकत को 'फैंस की दीवानगी' का हवाला देते हुए बचाव भी कर चुके हैं। इन सबके बीच पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो भी एक शो और एक फीमेल फैन के किस करने की हरकत का है, लेकिन सिंगर ने जिस तरह से रिएक्ट किया उसकी तारीफ हो रही है।

 

फिर महाकुंभ पहुंचीं ममता कुलकर्णी: महामंडलेश्वर बनते ही भस्म से किया श्रृंगार!

 

बी-टाउन की सबसे बोल्‍ड एक्ट्रेसेस में से एक रहीं ममता कुलकर्णी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर बनाई गईं हालांकि महज 7 द‍िनों में ही उनसे ये ये पदवी छीन ली गई। अब उनपर चल रहे हंगामे और व‍िरोध के बीच ममला कुलकर्णी एक बार फिर महाकुंभ में पहुंच गई हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसे देखकर लग रहा है कि उन्हें  महामंडलेश्वर का पद वापस मिल गया है। उनकी ये तस्वीर भस्म से श्रृंगार करते की है। उनके साथ उनकी गुरु लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी हैं हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है मगर ताजा तस्वीर से काफी कुछ बयां हो रहा है।

 

कैंसर से जंग हारी Squid Game 2 फेम ली जू शिल, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस  

 

 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि । नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज स्क्विड गेम 2 फेम एक्ट्रेस ली जू शिल अब हमारे बीच नहीं रही। ली जू शिल कैंसर से जंग हार गई है। एक्ट्रेस ली जू शिल पिछले कुछ समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं लेकिन आखिर 2 फरवरी को एक्ट्रेस ये जंग हार गईं। ली जू शिल ने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस की मौत की खबर की एजेंसी 1230कल्चर के प्रतिनिधि ने पुष्टि की है उन्होंने बताया कि 2 फरवरी की सुबह उनका निधन हो गया।एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस और परिवारवाले सदमे में हैं।

 

Grammy Awards 2025: रेड कार्पेट पर ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पति कान्ये संग पहुंची बियांका, गार्ड्स ने निकाला बाहर!

 

साल 2025 के ग्रैमी अवॉर्ड का आगाज 3 फरवरी, सोमवार को हो गया है। ग्रैमी अवार्ड के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कान्ये वेस्ट संग ट्रांसपेरेंट ड्रेस  में अवार्ड शो में पहुंची बियांका सेंसरी पर सबकी निगाहें थम गई।  उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। जी हां, एंटरटेनमेंट टुनाइट ने घटना की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि Kanye West और Bianca Censori के साथ पांच लोगों को रेड कार्पेट पर आने के बाद उन्हें जाने के लिए कहा गया।

 

मां सरस्वती जी ने मेरा हाथ थाम...LIVE कॉन्सर्ट में सोनू निगम की दर्द से निकलीं चीखें

 

  बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे पुणे में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनकी पीठ में भयानक दर्द उठा। ऐसा लगा कि रीढ़ की हड्डी में सूई जैसा चुभ रहा है।  

 

'आपने संन्यासी होते हुए बिस्कुट से लेकर क्या-क्या चीजें बेची.... ममता कुलकर्णी के लिए बाबा रामदेव से भिड़ीं Rakhi,बोलीं-आंख मार मार के..

 

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी  ने अब संन्यास ले लिया है। सालों तक वो इंडस्ट्री और लाइमलाइट से दूर रहीं।24 साल बाद इंडिया लौटीं तो महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गईं हालांकि में कुछ दिन बाद ही उनसे इस पदवी को छीन लिया गया। इसके साथ ही उन्हें दीक्षा और पद देने वाली लक्ष्मी नरायण त्रिपाठी को हटा दिया। इसकी वजह बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम सराकर धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबाओं और संतों का विरोध बना। ममता पर आरोप लगा कि उन्होंने 10 करोड़ रुपए देकर महामंडलेश्वर का पद हासिल किया है। उन्होंने न सिर्फ बात का जवाब दिया बल्कि, धीरेंद्र शास्त्री को फटकार भी लगाई। अब राखी सावंत ने रामदेव पर गुस्सा निकाला और ममता कुलकर्णी को सपोर्ट किया। 

 


सोनाक्षी सिन्हा ने मोटे दाम पर बेचा अपना मुंबई स्थित आलीशान घर, 5 साल बाद कमाया इतना मुनाफा
 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जहां पिछले साल पति जहीर इकबाल संग अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रहीं, वहीं इस साल वह अपनी लाइफस्टाइल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस पिछले साल से लगातार अपने पति संग वर्ल्ड टूर एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच अब उन्होंने मोटे दाम पर अपना घर बेचा है, जिसे लेकर फिर से वह लाइमलाइट में आ गई हैं।

मशहूर प्रोड्यूसर केपी चौधरी की मौत, अपने हाथों समाप्त की जीवन लीला

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर प्रोड्यूसर केपी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर अपने हाथों जीवन लीला समाप्त कर ली है। अब इस खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वहीं, परिवार सदमे में है।

 

महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ रुपये दिए..आरोपों पर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने खुद उधार लेकर गुरु दक्षिणा दी 
 
90s की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों संन्यास लेने के बाद काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। हालांकि, कुछ दिनों बाद ममता से ये पद छीन लिया गया। कई लोगों ने उन पर आरोप लगाए कि उन्होंने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ रुपये दिए थे। वहीं, अब हाल ही में ममता ने इन सब आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
 
 
'मेटियोर गार्डन' फेम एक्ट्रेस का 48 की उम्र में निधन, निमोनिया बना जान का दुश्मन
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘Meteor Garden’ फेम एक्ट्रेस और सिंगर बार्बी ह्सु अब इस दुनिया में नहीं रही। उनका महज 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निधन का कारण निमोनिया बताया गया है। बार्बी ह्सु की बहन ने सोमवार को इस दुखद खबर की पुष्टि की, जिसमें उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!