Bollywood Top News: 'सूफना' फेम तानिया के पिता पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां...बिन ब्याही मां बनेगी साउथ एक्ट्रेस

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Jul, 2025 04:14 PM

tania s father shot to south actress will become mother without getting married

मनोरंजन जगत में जुलाई महीने का तीसरा दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ पंजाबी एक्ट्रेस तानिया इस समय मुश्किल से जूझ रही हैं। खबर है कि तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज को दो युवक गोलियां मारकर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ  साउथ की एक्ट्रेस भावना...


मुंबई: मनोरंजन जगत में जुलाई महीने का तीसरा दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ पंजाबी एक्ट्रेस तानिया इस समय मुश्किल से जूझ रही हैं। खबर है कि तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज को दो युवक गोलियां मारकर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ  साउथ की एक्ट्रेस भावना रमन्ना का घर किलकारियों से गूंजने वाला है एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। साउथ की एक्ट्रेस भावना रमन्ना का घर किलकारियों से गूंजने वाला है एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। 6 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। 40 की एक्ट्रेस की गोद में जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजेगी। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप खबरों पर एक नजर...

'सूफना' फेम तानिया के पिता पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, जिंदगी से जंग लड़ रहे एक्ट्रेस के पापा 

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया इस समय मुश्किल से जूझ रही हैं। खबर है कि तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज को दो युवक गोलियां मारकर फरार हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

हाईकोर्ट Saif Ali Khan को बड़ा झटका, हाथ से निकली पटौदी खानदान की 15000 करोड़ की प्रॉपर्टी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी भोपाल में मौजूद पटौदी खानदान की प्रॉपर्टीज को 'एनिमी प्रॉपर्टी' करार दे दिया है। अदालत ने ट्रायल कोर्ट का 25 साल पुराना फैसला रिजेक्ट करते हुए मामले की सुनवाई फिर से किए जाने का आदेश दिया। दरअसल, भारत सरकार ने भोपाल स्थित उनकी कई पुश्तैनी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया जिसकी वजह से 15,000 करोड़ की संपत्ति पर उनका अधिकार अब संकट में पड़ गया है।

 

Ranya Rao पर ED का बड़ा एक्शन,गोल्ड स्मगलिंग केस में जब्त की एक्ट्रेस की 34 करोड़ की संपत्ति

  एक्ट्रेस रान्या राव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।  इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने रान्या राव पर कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने एक्ट्रेस की करीब 34.12 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।

बिन ब्याही मां बनेंगी भावना रमन्ना, 40 की उम्र में एक्ट्रेस की गोद में गूंजेगी जुड़वा बच्चों की किलकारी 

साउथ की एक्ट्रेस भावना रमन्ना का घर किलकारियों से गूंजने वाला है एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। 6 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। 40 की एक्ट्रेस की गोद में जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजेगी। हैरानी की बात ये है कि एक्ट्रेस की अभी तक शादी भी नहीं हुई और वो बिन ब्याही मां बनने वाली हैं। जी हां, IVF के जरिए  भावना रमन्ना मां बनने का सुख पाएंगी। 

 

बाॅलीवुड का घिनौना सच! सुशांत सिंह राजपूत की तरह कार्तिक आर्यन को हटाने की फिराक में इंडस्ट्री,सिंगर अमाल मलिक का खुलासा 

 

बाॅलीवुड के टैलेंट स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 में अपने बांद्रा वाले फ्लैट में सुसाइड किया था। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइट के बाद कई तरह की बातें सामने आईं थी जिनमें से एक थी एक्टर को बाॅलीवुड के कुछ लोग टारगेट कर रहे थे। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत के बाद इंडस्ट्री का अगला टारगेट एक्टर कार्तिक आर्यन हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस सिंगर और कम्पोजर अमाल मलिक ने दावा किया है। जी हां, उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड कार्तिक आर्यन के साथ वही करने की कोशिश कर रहा है जो उसने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था।

आराध्या के पास ना स्‍मार्टफोन ना सोशल मीडिया अकाउंट..मां ऐश्वर्या ने लगाई है पाबंदी! बेटी की परवरिश पर अभिषेक को है नाज

पिछले एक साल से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं।  कहा जा रहा था कि दोनों अलग हो गए हैं और तलाक लेने वाले हैं। इन तमाम अफवाहों पर अभिषेक या ऐश्वर्या ने खुलकर कुछ नहीं कहा पर अब अभिषेक ने रिएक्ट कियाअभिषेक ने एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली लाइफ के बारे में बात की। इसके साथ ही बताया कि पत्नी ऐश्वर्या राय किस तरह बेटी आराध्या की परवरिश कर रही हैं।

 

अरबों के बैंक फ्रॉड का मामला: कानूनी पचड़े में फंसे अल्‍लू अर्जुन के पिता, ED ने Allu Aravind से 3 घंटे की पूछताछ

'पुष्‍पा' फेम सुपरस्‍टार अल्लू अर्जुन के पिता और तेलुगू फिल्मों के मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद कानूनी पचड़े में फंसे हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल्लू अर्जुन के पिता से तीन घंटे पूछताछ की है।शुक्रवार को अल्‍लू अरविंद हैदराबाद में ED के सामने पेश हुए थे। यह मामला कथित तौर पर 101.4 करोड़ के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी का है। 

 

Fantastic Four के एक्टर का निधन, कैंसर से जंग हारे Julian McMahon  

  एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से अभी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस उबर नहीं पाए थे कि अब एक और एक्टर के निधन की खबर सामने आई है। ‘फैंटास्टिक फोर’ और ‘एफबीआई: मोस्ट वांटेड’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर एक्टर जूलियन मैकमोहन का निधन हो गया है। 56 के एक्टर की कैंसर ने जान ली। इस दुखद खबर के आते ही हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जूलियन मैकमोहन के निधन की पुष्टि उनकी वाइफ केली मैकमोहन ने एक पब्लिक स्टेटमेंट के जरिए की है।  

निक जोनस संग प्रियंका ने मनाया अमेरिकी इंडिपेंडेंस डे

  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन की झलक प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पोस्ट कर न्यूयॉर्क में आयोजित निक के शो की झलक दिखाई। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें निक का लाइव शो और आतिशबाजी दिखी।  

स्पिरिचुअल ट्रिप टीवी की 'गोपी बहू': शिव मंदिर के बाद अब बेटे और  मुस्लिम पति संग मां कामाख्या देवी की शरण में पहुंची देवोलीना

टीवी की 'गोपी बहू' यानि देवोलीना भट्टाचार्जी की भगवान में बेहद आस्था है। भले ही देवोलीना ने मुस्लिम घर में शादी की है लेकिन वह हिंदू धर्म बखूबी से निभाती हैं। देवोलीना इन दिनों मुस्लिम पति शहनवाज और बेटे जाॅय के साथ स्पिरिचुअल ट्रिप पर हैं। हाल ही में शिव मंदिर गई थी। वहीं अब तीनों कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। एक्ट्रेस ने यहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!