निक जोनस संग प्रियंका ने मनाया अमेरिकी इंडिपेंडेंस डे, दिखाई झलक

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Jul, 2025 03:17 PM

priyanka chopra gets kiss from nics as they celebrate fourth of july in ny

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन की झलक प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पोस्ट कर...

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन की झलक प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पोस्ट कर न्यूयॉर्क में आयोजित निक के शो की झलक दिखाई। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें निक का लाइव शो और आतिशबाजी दिखी।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस न्यूयॉर्क के इवेंट में शामिल हुआ, जहां जोनास ब्रदर्स ने इवेंट की शुरुआत की। वीडियो में भीड़ के बीच आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

PunjabKesari

प्रियंका ने निक के साथ आतिशबाज़ी देखते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो निक के बगल में खड़ी नजर आ रही थीं। उन्होंने इस फोटो को कोई कैप्शन नहीं दिया, बल्कि सिर्फ निक को टैग किया।सेलिब्रेशन के लिए प्रियंका ने ब्राउन आउटफिट पहना था, जबकि निक रेड शर्ट और डेनिम्स में नजर आए।

एक और क्लिप में प्रियंका ने दूर आकाश में हो रहे आतिशबाज़ी का नज़ारा दिखाया, जिसे वो निक के साथ बैठकर देख रही थीं। इसके बाद प्रियंका ने कैमरा अपनी और निक की तरफ घुमाया, जहां वह निक के करीब झुक गईं। निक ने उनके गाल पर एक प्यारा सा किस दिया, जिससे प्रियंका के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। 

प्रियंका चोपड़ा की हाई-वोल्टेज एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ 2 जुलाई को अंग्रेजी और हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसमें प्रियंका ‘नोएल बिसेट’ नाम की एक तेज-तर्रार एजेंट की भूमिका में हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!