Edited By suman prajapati, Updated: 13 Feb, 2025 07:15 PM
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 80 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। प्रभाकर कारेकर के परिवार के अनुसार उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क...
मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 80 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। प्रभाकर कारेकर के परिवार के अनुसार उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में मुंबई में तीन आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद : समय रैना पर भारी पड़ा रणवीर अल्लाहबादिया का अश्लील कमेंट, गुजरात में 1 नहीं 4 शो हुए रद्द!
समय रैना और उनका डार्क कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवादों में फंस गया है। वहीं रणवीर अल्लाहबादिया जब समय रैना के शो में आए तो उन्होंने बेहद आपत्तिजनक और अश्लील जोक क्रैक किया, जिस पर लोग भड़क गए। इस मामले में रणवीर और समय रैना समेत पांच लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं। और तो और समय रैना ने बढ़े विवाद को देखते हुए यूट्यूब से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए। अब इस विवाद के बीच समय रैना के गुजरात के सभी शोज रद्द कर दिए गए हैं।
रुपाली गांगुली की हरकत पर फूटा सौतेली बेटी ईशा वर्मा का गुस्सा, अनुपमा' एक्ट्रेस को बताया 'दुष्ट शैतान महिला'
रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले ईशा ने रुपाली गांगुली पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। ईशा के इन आरोपों के चलते रुपाली ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। रुपाली ने ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया था। इस एक्शन के बाद कुछ महीने तो ईशा वर्मा शांत रही लेकिन अब उन्होंने रुपाली गांगुली को 'दुष्ट सौतेली महिला' बोला है।
करोड़पति बिजनेमसैन की दुल्हनिया बनीं GOAT एक्ट्रेस पार्वती नायर, चोरी-छिपे चेन्नई में लिए सात फेरे
बी-टाउन में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। इसी बीच एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई हैं। ये और कोई नहीं बल्कि साउथ की हसीना पार्वती नायर हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस पार्वती नायर ने गुपचुप सगाई कर फैंस को चौंका दिया था।अब वो करोड़पति बिजनेसमैन आश्रित अशोक की दुल्हन बन गई हैं। पार्वती नायर ने आश्रित अशोक से गुपचुप चेन्नई में शादी रचाई है। उन्होंने तमिल रीति-रिवाज से शादी की है। उनकी शादी की फोटोज पर फैंस दिल हार बैठे हैं। अपनी शादी के लिए पार्वती ने आइवरी गोल्डन कलर की साड़ी चुनी थी।इसे उन्होंने मैचिंग वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
सुपरस्टार राम चरण ने खरीदी 18 कैरेट एवरोज गोल्ड घड़ी, कीमत है करीब 2 करोड़
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण लग्जरी लाइफ जीते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर ने हाल ही महंगी घड़ियों के शौकीन हैं। हाल ही में एक्टर ने एक महंगी घड़ी खरीदी है। इस घड़ी का प्राइस सुनकर आपका सिर भी चकरा जाएगा। राम चरण को हाल ही में रोलेक्स ऑइस्टर परपेचुअल डे-डेट 36 पहने देखा गया। ये कोई मामूली घड़ी नहीं है बल्कि इसकी कीमत इतनी है कि उतनी कीमत में आप एक घर खरीद लेंगे।
फ्लैट में मृत पाए गए 32 साल के मशहूर रैपर,परिवार का बड़ा दावा-पत्नी के टॉर्चर से गई जान!
म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि छोटी उम्र में ही पॉपुलर रैपर अभिनव सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 32 की उम्र में अंतिम सांस ली। स्टेज नाम 'जगरनॉट' से से फैंस के बीच मशहूर रैपर रविवार को अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विवादों में घिरे समय रैना ने डिलीट किए इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे वीडियोज, सपोर्ट में आए अली गोनी
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" विवादों में घिर गया है। इस शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारी विवाद खड़ा हो गया। रणवीर और शो के होस्ट समय रैना दोनों को सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। विवाद बढ़ता देख जहां रणवीर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। वहीं, समय रैना ने शो के सारे वीडियो अपने चैनल से डिलीट कर दिए। समय के इस कदम के बाद अली गोनी ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया है।
मुंबई के पॉश इलाके में गौहर खान ने खरीदे 3 अपार्टमेंट, करोड़ों रुपए किए इन्वेस्ट
एक्ट्रेस गौहर खान फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो कभी अपने काम तो कभी लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर गौहर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका लुक या काम नहीं, बल्कि उन्होंने मुंबई के सबसे आलीशान इलाके में आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
मैं अब संभाल नहीं पा रहा...विवाद से परेशान होकर समय रैना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों को हंसाना था
कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में गेस्ट बनकर आए रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील बयान के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि, अब समय ने अपने चैनल से सभी वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं, लेकिन फिर भी ये मामला तूल पकड़े हुए है। ऐसे में अब इस विवाद से परेशान होकर हाल ही में समय रैना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
वो महामंडलेश्वर थीं, हैं और रहेंगी..लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने किया ममता कुलकर्णी के इस्तीफे का खंडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जब से इंडिया आई हैं, तब से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन अब महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने उनके इस फैसले को लेकर कुछ और ही बताया है। त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि वो किसी पद से इस्तीफा नहीं दे रही हैं।
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन, 80 की उम्र में तोड़ा दम
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 80 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। प्रभाकर कारेकर के परिवार के अनुसार उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।