नेक काम: प्रियंका चोपड़ा ने सड़क पर मौजूद शख्स की मदद के लिए सिग्नल पर रोकी कार, 'देसी गर्ल' के अंदाज ने फिर जीता दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Feb, 2025 09:54 AM

priyanka chopra offers money to needy on mumbai street

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने नेक दिल के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर गरीबों की मदद के लिए आगे आते ही हैं। अक्सर लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने वाली प्रियंका ने एक बार फिर अपने जेस्चर से हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल, प्रियंका मंगलवार रात मुंबई...

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने नेक दिल के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर गरीबों की मदद के लिए आगे आते ही हैं। अक्सर लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने वाली प्रियंका ने एक बार फिर अपने जेस्चर से हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल, प्रियंका मंगलवार रात मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं।

PunjabKesari

एयरपोर्ट से निकलकर वो अपनी कार में बैठीं और इसके बाद आगे जाकर रुकी। प्रियंका अपने इस वीडियो में सड़क पर लाचार एक भिखारी की पैसों से मदद करती दिख रही हैं। जैसे ही प्रियंका की कार सिग्नल पर रुकी, एक दिव्यांग भिखारी फौरन उनकी तरफ बढ़ा।

PunjabKesari

प्रियंका ने अपनी कार का कांच नीचे किया और उसे पैसे बढ़ाए। आमतौर पर गाड़ियों में बैठे लोग सड़क पर मौजूद ऐसे लोगों को इग्नोर करके आगे निकल जाते हैं, लेकिन प्रियंका का ये वीडियो इस बात का सबूत है कि उनके दिल में हर किसी के लिए जगह है। 

PunjabKesari

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए यहां पहुंची हैं हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

हाल ही में प्रियंका मुंबई आई थीं जब उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी थी। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड और ससुराल के और से भी लोग यहां पहुंचे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!