फैन की हरकत पर अर्पित बाला ने खोया आपा, स्टेज से शख्स पर थूका! Viral Video

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Mar, 2026 04:27 PM

arpit bala loses his cool over fan s behavior

‘बरगद’ सॉन्ग से तेजी से फेमस हुए सिंगर और रैपर अर्पित बाला हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान विवादों में घिर गए। यह घटना 28 मार्च को हैदराबाद के किंगडम क्लब एंड किचन में हुई, जहां उनके शो के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया।

मुंबई. ‘बरगद’ सॉन्ग से तेजी से फेमस हुए सिंगर और रैपर अर्पित बाला हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान विवादों में घिर गए। यह घटना 28 मार्च को हैदराबाद के किंगडम क्लब एंड किचन में हुई, जहां उनके शो के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया। 

परफॉर्मेंस के बीच दर्शकों में से किसी ने स्टेज की ओर बोतल फेंक दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पित बाला ने तुरंत अपना परफॉर्मेंस रोक दिया और गुस्से में उस शख्स की तलाश करने लगे, जिसने यह हरकत की थी। जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई, मामला और बढ़ गया और सिंगर ने आक्रामक प्रतिक्रिया दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Controversy (@instalafda)

अर्पित बाला का विवादित रिएक्शन

गुस्से में अर्पित बाला ने उस व्यक्ति की और थूक दिया और बोतल को वापस भी फेंका। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि उस व्यक्ति को तुरंत कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला जाए। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कुछ दर्शक तालियां बजाते नजर आए, जबकि कई लोग इस स्थिति से असहज भी दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

दर्शकों को दी चेतावनी

घटना के बाद अर्पित बाला ने दोबारा परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले दर्शकों को सख्त चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने साफ कहा कि कलाकारों के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है और इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।

 
कौन हैं अर्पित बाला?

अर्पित बाला एक इंडिपेंडेंट भारतीय कलाकार, रैपर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो देसी हिप-हॉप और कॉमेडी कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। वह ‘फूसी गैंग’ के सह-संस्थापक हैं और यूट्यूब पर अपने मजेदार स्केच वीडियो के जरिए लोकप्रिय हुए। बाद में उन्होंने ‘महारानी’ जैसे गानों से म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!