Bollywood Top 10: फेमस एक्ट्रेस चित्तजल्लु का निधन, सुशांत सिंह केस में पिता ने कोर्ट से जताई न्याय की उम्मीद

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Feb, 2025 06:17 PM

read bollywood top 10 news

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तेलुगु सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस चित्तजल्लु कृष्णवेनी का निधन हो गया है। वो लंबे अरसे से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और 100 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वहीं,19 फरवरी को बॉम्बे...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तेलुगु सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस चित्तजल्लु कृष्णवेनी का निधन हो गया है। वो लंबे अरसे से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और 100 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वहीं,19 फरवरी को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। ऐसे में दिवंगत एक्टर के पिता ने उम्मीद जताई है कि कोर्ट से जो भी फैसला आएगा, सही आएगा और जल्दी आएगा। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
 

 

लोग मां के क्लिनिक में घुसकर मारने की धमकी दे रहे..विवादित बयान को लेकर मुश्किलों में घिरे रणवीर इलाहाबादिया का खुलासा
यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में 'माता-पिता के सेक्स' को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया और उनके खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने तुरंत वीडियो जारी कर अपनी गलती मानी थी, लेकिन इसके बाद भी उनके खिलाफ नफरत कम नहीं हुई। वहीं, अब यूट्यूबर ने इस विवाद के बाद अपने साथ क्या हो रहा है, इसके बारे में चौंकाने वाली जानकारी शेयर की है।

 

आइकॉनिक स्टार जितेंद्र को मिला ये सम्मान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बांधे एक्टर की तारीफों के पुल

बॉलीवुड के मशहूर और आइकॉनिक एक्टर जितेंद्र हाल ही में खासदार जेष्ठ नागरिक संकुलन महोत्सव में सम्मानित किए गए। इस आयोजन में उन्हें एक जेष्ठ नागरिक के रूप में विशेष सम्मान दिया गया। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके द्वारा किए गए अतुलनीय योगदान को सेलिब्रेट करने का एक शानदार अवसर था। इस भव्य कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।


19 फरवरी को कोर्ट में होगी सुशांत केस की सुनवाई, पिता बोले- तब सुनेगे दोषी पकड़ा गया तभी सुकून मिलेगा

छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे तक पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह ने महज 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। 14 जून, 2020 को सुशांत की असामयिक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। उनकी मौत के बाद लगातार मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। वहीं, अब 19 फरवरी को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। इसी बीच दिवंगत एक्टर के पिता ने उम्मीद जताई है कि कोर्ट से जो भी फैसला आएगा, सही आएगा और जल्दी आएगा।   

 

कम से कम पापा को तो..प्रतीक द्वारा शादी में नहीं बुलाए जाने पर सौतेले भाई का तंज, बहन बोली- जब कोई हर्ट होता है तो
 

एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी को गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ शादी रचाई। एक्टर ने अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर बिना किसी धूम-धड़ाके के लव लेडी संग सात फेरे लिए, लेकिन इस शादी से प्रतीक के पिता और एक्टर राज बब्बर सहित परिवार के सभी सदस्य नदारद रहे। शादी में घर के खास मेंबरों की गैरमौजूदगी पर अब   प्रतीक के सौतेले भाई आर्या बब्बर और बहन जूही बब्बर ने प्रतिक्रिया दी है।

 

यह कोई पहली बार नहीं, अब उसे माफ कर देना चाहिए..रणवीर इलाहाबादिया के विवाद पर बोले सिंगर स्वानंद किरकिरे
 
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में   पेरेंट्स की इंटीमेसी को लेकर अश्लील सवाल पूछा। उनके आपत्तिजनक बयान के बाद लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें आम लोगों से लेकर, नेता और अभिनेता तक शामिल थे। माफी मांगने के बाद भी लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आए। वहीं, अब हाल ही में रणवीर के इस पूरे विवाद पर मशहूर गीतकार और गायक स्वानंद किरकिरे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

फेमस एक्ट्रेस चित्तजल्लु कृष्णवेनी का 100 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तेलुगु सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस चित्तजल्लु कृष्णवेनी का निधन हो गया है। वो लंबे अरसे से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और 100 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

पति और बेटे संग संगम में स्नान करने पहुंची Rupali Ganguly, तस्वीरें शेयर कर बोली- आलौकिक और अविस्मरणीय
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली, जो अनुपमा में अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ में पहुंचीं। उनके साथ उनके पति और बेटा भी मौजूद थे।


दिल्ली-नोएडा रोड पर इस Youtuber पर हुआ हमला, 8-10 बदमाशों ने की हत्या करने की कोशिश
लोकप्रिय यूट्यूबर लक्षय चौधरी ने हाल ही में दावा किया कि दिल्ली-नोएडा रोड पर 8-10 बदमाशों ने उन पर हमला किया। लक्षय चौधरी 16 फरवरी 2025 को सुबह 4:30 बजे रूस के मॉस्को से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल 2) पर पहुंचे थे। जब वे अपने दोस्त के साथ नोएडा जा रहे थे, तब बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और हमला कर दिया। हमलावरों में उनके विरोधी अमन बैसला और हर्ष विकल भी शामिल थे। लक्षय ने घटना के वीडियो भी साझा किए हैं, जिसमें उनकी कार Scorpio N का पीछा करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।

 

 
मांग में सिंदूर...ना गले में मंगलसूत्र..शादी के बाद पत्नी संग नाइट-आउट पर निकले प्रतीक बब्बर, हाथों में हाथ थामे दिखा कपल
 
दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी रचाई। कपल की ये शादी मुंबई में उनके घर पर बेहद सादगी से हुई, जहां उनके करीबी और खास लोग ही शामिल हुए। प्रतीक-प्रिया की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आए। वहीं, अब शादी के बाद कपल को पहली बार मुंबई में पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।


गलती हो गई तो अब मार दोगे क्या? रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में आमिर अली ने खोली जुबान 

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया और विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर उनकी टिप्पणी का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। उनके खिलाफ महाराष्ट्र और असम में केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स इस विवाद के बीच रणवीर का सपोर्ट भी करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब हाल ही में को यूट्यूबर को आमिर अली का भी समर्थन मिला है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!