'आप लोग उन्हें राष्ट्रपिता कहते हैं...?', इस फेमस सिंगर ने महात्मा गांधी पर दिया विवादित बयान

Edited By Mehak, Updated: 11 Apr, 2025 03:59 PM

this famous singer gave a controversial statement on mahatma gandhi

बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी बेबाक राय और विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और वजह है महात्मा गांधी को लेकर दिया गया उनका विवादित बयान, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों...

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी बेबाक राय और विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और वजह है महात्मा गांधी को लेकर दिया गया उनका विवादित बयान, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छेड़ दी है।

'गांधी हमारे राष्ट्रपिता कैसे हो सकते हैं?' – अभिजीत का सवाल

हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुए अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी जिंदगी, फिल्म इंडस्ट्री और देश के मुद्दों पर खुलकर बात की। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'आप लोग उन्हें राष्ट्रपिता कहते हैं, लेकिन हम किसी को भी पिता कैसे मान सकते हैं? गांधी जी ने जो देश बनाया, वो पाकिस्तान था।'

गांधी को बताया पाकिस्तान का निर्माता

अभिजीत ने आगे कहा कि गांधी जी ने भारत नहीं, बल्कि पाकिस्तान बनाया, जबकि भारत तो पहले से ही एक देश था। उन्होंने तुलना करते हुए कहा, 'इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाया था। मैं उन्हें गांधी जी से बड़ा मानता हूं।' उन्होंने महात्मा गांधी की उस प्रसिद्ध सीख पर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई एक गाल पर मारे तो दूसरा आगे कर दो। इस पर अभिजीत ने कहा, 'अगर कोई हमारे पिता को मारे, तो क्या हम कहेंगे कि दूसरे गाल पर भी आगे कर दो? ऐसा नहीं होता।'

पहले भी दे चुके हैं गांधी को लेकर विवादित बयान

यह पहला मौका नहीं है जब अभिजीत भट्टाचार्य ने महात्मा गांधी पर ऐसा बयान दिया है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि गांधी को भारत का नहीं, पाकिस्तान का राष्ट्रपिता कहना चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार भारत पहले से था और गांधी के प्रयासों से पाकिस्तान का जन्म हुआ।

उन्होंने दावा किया था, 'गांधी को गलती से भारत का राष्ट्रपिता कहा गया। वे पाकिस्तान के अस्तित्व के पीछे सबसे बड़ा कारण थे।

सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया

अभिजीत के इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई लोग उनके इस नजरिए की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!