फेमस सिंगर के गानों पर फैंस हुए बेकाबू, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Edited By Mehak, Updated: 07 Apr, 2025 03:21 PM

fans went out of control on the songs of a famous singer

सुपरहिट गाने '52 गज का दामन' जैसी शानदार हिट्स देने वाली हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार की म्यूजिकल नाइट में अचानक हंगामा मच गया। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयोजित महोत्सव के दौरान रेणुका के गानों पर झूम रहे दर्शक बेकाबू हो गए और बवाल करने लगे। इस...

बाॅलीवुड तड़का : सुपरहिट गाने '52 गज का दामन' जैसी शानदार हिट्स देने वाली हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार की म्यूजिकल नाइट में अचानक हंगामा मच गया। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयोजित महोत्सव के दौरान रेणुका के गानों पर झूम रहे दर्शक बेकाबू हो गए और बवाल करने लगे। इस दौरान, पुलिस को स्थिति को संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

दर्शकों का उमड़ा सैलाब, रेणुका की आवाज पर झूमे फैंस

बुलंदशहर के नुमाईश मैदान में आयोजित महोत्सव में रेणुका पंवार को सुनने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे थे। रेणुका ने अपनी आवाज से माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। उनके गानों पर दर्शक जमकर ठुमके लगा रहे थे, लेकिन इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और जमकर हंगामा करने लगी। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए लाठी चार्ज की, जिसके बाद माहौल शांत हुआ।

कौन हैं रेणुका पंवार?

रेणुका पंवार एक मशहूर हरियाणवी गायिका हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रदर्शन से लाखों दिलों को जीता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2017 में की थी जब उन्होंने प्रदीप सोनू के म्यूजिक कंपनी के साथ 'सुन सोनियो' गाना रिकॉर्ड किया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान '52 गज का दामन' गाने से मिली, जो 200 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा।

रेणुका पंवार ने हरियाणवी संगीत जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है और उनके गाने अक्सर दर्शकों की जुबान पर होते हैं।

रेणुका पंवार का संघर्ष

रेणुका पंवार ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी शुरुआत काफी मुश्किलों से की। वे अपने भाई के साथ गाने की शूटिंग के लिए बस और ट्रेन में जाती थीं। उनका भाई म्यूजिक कंपनियों में जाकर उनसे रिक्वेस्ट करता था कि वे उसकी बहन से गाना गवाएं, लेकिन कोई भी म्यूजिक कंपनी उसे एक मौका नहीं देती थी। उन्हें बड़े नामी सिंगर्स की तलाश थी।

रेणुका के लिए यह संघर्ष कई सालों तक चलता रहा। कई बार उनका गाना रिकॉर्ड होता, लेकिन स्टूडियो में डिलीट कर दिया जाता। लेकिन एक दिन उनका गाना ऊंची हवेली वायरल हुआ और उसके बाद चीजें बदलने लगीं। फिर 52 गज का दामन गाना वायरल हुआ और उसके बाद उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आया।

आज रेणुका पंवार को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम माना जाता है और उनके गाने दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Royal Challengers Bangalore

169/4

16.0

Royal Challengers Bengaluru are 169 for 4 with 4.0 overs left

RR 10.56
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!