‘रामायण’ और  ‘महाभारत’ जैसे सीरियल्स में संगीत देने वाले फेमस संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी का निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Apr, 2025 10:12 AM

famous music composer ravindra jain wife divya jain passed away

मनोरंजन जगत से पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। पहले दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, फिर फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का देहांत और अब जाने माने दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी भी इस दुनिया से चल...

मुंबई. मनोरंजन जगत से पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। पहले दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, फिर फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का देहांत और अब जाने माने दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी भी इस दुनिया से चल बसी हैं। संगीतकार की पत्नी दिव्या जैन का 6 अप्रैल की सुबह 11 बजे निधन हो गया। अब इस बुरी खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है।

PunjabKesari

दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। परिवार के अनुसार, दिव्या जैन का निधन सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर हुआ। उनके निधन से परिवार बेहद सदमे में है।

अब दिव्या जैन का अंतिम संस्कार आज 7 अप्रैल 2025 को 11 बजे सांताक्रूज क्रिमिनेशन ग्राउंड, शास्त्री नगर मुंबई में किया जाएगा।  

  PunjabKesari
 वहीं, संगीतकार और गायक रवींद्र जैन की बात करें तो वह अपने भक्ति गीतों के लिए लोगों के बीच काफी फेमस थे। उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल के संगीत तैयार किए, इसमें रामानंद सागर का टीवी सीरियल ‘रामायण’ शामिल है। साथ ही रविंद्र जैन ने ‘श्री कृष्णा’, ‘अलिफ लैला’, ‘जय गंगा मैया’, ‘जय महालक्ष्मी’, ‘श्री ब्रह्मा विष्णु महेश’, ‘साईं बाबा’, ‘जय मां दुर्गा, ‘जय हनुमान’, ‘संकट मोचन हनुमान’ और ‘महाभारत’ जैसे सीरियल के लिए संगीत दिया। इस यात्रा में उन्हें पत्नी दिव्या जैन का भरपूर साथ मिला। अक्टूबर 2015 में रविंद्र जैन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वहीं, अब 10 सालों बाद उनकी पत्नी भी स्वर्गवास हो गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!