फेमस गायक पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार में दौड़ी शोक की लहर

Edited By Mehak, Updated: 02 Apr, 2025 05:27 PM

a mountain of sorrows fell on the famous singer

मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेश्मा का आज दोपहर निधन हो गया है। वह करीब 60 साल की थीं और पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं। बताया जा रहा है कि रेश्मा को हाल ही में हार्ट की समस्या के कारण एक स्टंट भी डलवाना पड़ा...

बाॅलीवुड तड़का : मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेश्मा का आज दोपहर निधन हो गया है। वह करीब 60 साल की थीं और पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं। बताया जा रहा है कि रेश्मा को हाल ही में हार्ट की समस्या के कारण एक स्टंट भी डलवाना पड़ा था, और इसी बीमारी के कारण उनका निधन हुआ।

PunjabKesari

हंस राज हंस, जो एक प्रसिद्ध भारतीय गायक और राजनीतिज्ञ हैं, इस दुखद घटना से गहरे शोक में हैं। हंस राज हंस भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी हैं और उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री जैसे महत्वपूर्ण नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। वे पंजाबी लोक और सूफी संगीत के साथ-साथ फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं और उन्होंने पंजाबी पॉप एल्बम भी जारी किए हैं।

PunjabKesari

रेश्मा के निधन की खबर से संगीत और राजनीति की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। इस समय हंस राज हंस और उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत मिले, यही हम कामना करते हैं।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!