Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Jun, 2025 03:52 PM
मनोरंजन जगत में जून महीने का 14वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता भावुक हुईं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका कक्कड़ ट्यूमर फ्री होकर घर लौट आईं हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर..
मुंबई: मनोरंजन जगत में जून महीने का 14वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता भावुक हुईं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका कक्कड़ ट्यूमर फ्री होकर घर लौट आईं हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर..
सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं-उनकी मौत के बाद से बहुत कुछ हुआ
14 जून वो तारीक है जिस दिन बाॅलीवुड का चमकता सितारा हमेशा के लिए बुझ गया। इस दिन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। आज 14 जून 2025 को सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी है। उन्हें इस दुनिया से गए पांच साल बीत चुके हैं, और परिवार आज भी सच जानने का इंतजार कर रहा है। बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी सुशांत को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने भाई की पांचवी डेथ एनिवर्सरी पर एक भावुक वीडियो शेयर किया और फैंस से गुजारिश की वो सुशांत को दयालु, विनम्रता और पॉजिटिविटी के लिए याद करें। श्वेता ने कहा कि सुशांत की आत्मा अच्छे कामों और प्यार के जरिए जिंदा है।
अमिताभ बच्चन पर टूटा दुखों का पहाड़: करीबी दोस्त के बेटे की मौत से सदमे में बिग बी
14 जून 2025 की सुबह बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए दुखभरी खबर लेकर आएगी। 82 वर्षीय मेगास्टार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और वह इस वक्त काफी दर्द में हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन की एक करीबी दोस्त के बेटे की मौत हो गई। घटना 14 जून की सुबह की है जिसने अमिताभ को बड़ा सदमा दिया। जहां एक दिन पहले अमिताभ बच्चन ने एयर इंडिया विमान हादसे पर शोक जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। वहीं अगली ही सुबह उन्हें करीबी की मौत की खबर मिली।
ट्यूमर फ्री होने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की पहली तस्वीर, लिखा- '11 दिन मुश्किल थे'
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही थी जिसकी अब सर्जरी हो चुकी है। वहीं अब एक्ट्रेस को हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। दीपिका को सर्जरी के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां वह एक हफ्ते से भी ज्यादा रहीं। वहीं हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होने से पहले उन्होंने वहां से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर दीपिका ने बताया कि उनके लिवर से ट्यूमर निकाला जा चुका है पर अभी आगे भी ट्रीटमेंट की जरूरत है।
अमेरिकी नागरिकता बनी संजय कपूर के अंतिम संस्कार में रोड़ा, करिश्मा कपूर के एक्स पति का पार्थिव शरीर दिल्ली लाने में हो रही है देरी
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून 2025 को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से निधन हुआ। 53 वर्षीय बिजनेसमैन को पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा। वहीं अब खबरें हैं कि संजय कपूर के अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, संजय के अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है क्योंकि उनके पास अमेरिकी नागरिकता थी।
मुस्लिम एक्टर को डेट कर रही हिन्दू एक्ट्रेस बनीं वीगन, बोलीं-'अल्लाह के खातिर लाखों बकरों की बलि अब सहन नहीं करूंगी'
बिग बाॅस फेम निक्की तंबोली अक्सर अपने स्टेमेंट को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में इन्होंने वीगन होने की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। जी हां, ईद के मौके पर निक्की ने अपने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि वह आधिकारिक तौर पर वीगन बन गई हैं। निक्की फिलहाल एक्टर अरबाज पटेल को डेट कर रही हैं। उन्हेंने यह कदम पूरी तरह से व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर उठाया है उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके इस फैसले का उनके साथी की धार्मिक मान्यताओं से कोई लेना-देना नहीं है।
गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं 'बिग बाॅस ओटीटी' विनर Sana Makbu
'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर और टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल पिछले कई दिनों से बीमार चल रही हैं। सना मकबूल की कुछ वक्त पहले अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो काफी मायूस नजर आई थी। वहीं अब जानकारी मिल रही है कि सना मकबूल एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।
'दंगल' से भारत का राष्ट्रगान और तिरंगा हटवा रहा था पाकिस्तान... आमिर खान का 9 साल बाद खुलासा
बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान इस वक्त 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म से आमिर एक्टिंग में तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं। आमिर की पिछली हिट 'दंगल' थी, जो साल 2016 में आई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे जिनमें से कुछ तो अभी तक नहीं टूटे हैं। इस फिल्म को चीन में भी रिलीज किया गया था। दुनियाभर ने इसकी तारीफ की लेकिन इसे कभी पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया जिसकी वजह अब एक्टर ने बताई है।
मैंने कुछ निगल लिया...संजय कपूर ने मौत से पहले कहे थे ये शब्द
कपूर खानदान के पूर्व दामाद और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 12 जून संजय कपूर ने इंग्लैंड में दम तोड़ दिया। वह पोलो खेल रहे थे जब उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा और उनका 53 की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स का दावा है कि मधुमक्खी निगलने के कारण उनकी मौत हुई है। इससे उनके परिवार में मातम पसरा है। एक्ट्रेस के परिवारवाले भी शॉक्ड हैं। उनके बच्चे भी पिता का साया उठने से अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं अब संजय के आखिरी शब्द क्या था, उसके बारे में जानकारी सामने आई है।